मेन्यू

लोड हो रहा है...

भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर मानवता का महाकुंभ, 12 वर्षों में 15,903 यूनिट रक्तदान का रिकॉड़ 

सागर

पूर्व गृहमंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह ने अपने जन्मदिन को सेवा और मानवता का पर्व बनाते हुए 12 वर्षों में 15,903 यूनिट रक्त संग्रह का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है। इस वर्ष आयोजित चार दिवसीय रक्तदान शिविर में 2221 यूनिट रक्त संग्रह हुआ, जिससे हजारों जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान मिलेगा।

होटल ग्रांड दीपाली में आयोजित रक्तार्पण समारोह में श्री सिंह ने कहा कि “रक्तदान अश्वमेध यज्ञ से भी बड़ा पुण्य है।” उन्होंने बताया कि इस अभियान से अब तक करीब 48 हजार लोगों की जान बचाई जा चुकी है। कार्यक्रम में युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

जन्मदिन पर फूल-मालाओं की जगह लोगों ने 5 लाख रुपए की जनोपयोगी सामग्री भेंट की, जिसमें 11 कूलर और 11 व्हीलचेयर शामिल रहीं। श्री सिंह ने सभी कूलर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज को दान कर दिए।

कार्यक्रम में युवा नेता अविराज सिंह ने 17 मिनट में मां महिषासुरमर्दिनी स्तोत्र का कंठस्थ पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Leave a Comment

लोकसभा में उठी सागर में एयरपोर्ट की मांग, सांसद वानखेड़े ने नागरिक उड्डयन मंत्री को सौंपा ज्ञापन”

सागर में हवाई अड्डे की मांग लोकसभा में गूंजी, सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने उठाया मुद्दा सागर, सागर लोकसभा क्षेत्र में हवाई अड्डे की

सागर को बनेगा रोड कनेक्टिविटी हब, NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने उठाए अहम मुद्दे

NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सागर, नई दिल्ली स्थित NHAI मुख्यालय, द्वारका में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े

हत्या के प्रयास के मामले में गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार

गढ़ाकोटा थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 12 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को

अनुज परिहार बने विहिप बजरंगदल के प्रांत बल उपासना प्रमुख

कटनी में आयोजित दो दिवसीय बैठक में मिली नई जिम्मेदारी, महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों की रही सहभागिता नरसिंहपुर/कटनी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल की दो