मेन्यू

लोड हो रहा है...

दोहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, नेपाल तक फरारी काट रहा था छोटू लोधी

सागर

सागर जिले के थाना सानौधा अंतर्गत चौकी शाहपुर क्षेत्र में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटू उर्फ हर्ष लोधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद नेपाल, उत्तरप्रदेश और बीना क्षेत्र में छिपकर फरारी काट रहा था तथा प्रदेश से बाहर भागने की फिराक में था।
पुलिस के अनुसार 8 मई 2026 को शराब बेचने के संदेह में आरोपियों ने नीरज प्रजापति और सूरज अहिरवार के साथ बेरहमी से मारपीट की थी। घटना में नीरज की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि सूरज ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। मामले में अब तक कुल 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 4 आरोपी अब भी फरार हैं।
मुखबिर सूचना पर शाहपुर-किंद्राहो मार्ग पर नाकेबंदी कर आरोपी को काले रंग की बोलेरो वाहन सहित पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, 35 हजार रुपए नगद, लोहे की रॉड और शराब दुकान के लाइसेंस संबंधी दस्तावेज जब्त किए हैं।
पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने वैज्ञानिक विवेचना और लगातार दबिश देकर इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा किया। कार्रवाई में निरीक्षक भरत सिंह ठाकुर सहित पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Comment

लोकसभा में उठी सागर में एयरपोर्ट की मांग, सांसद वानखेड़े ने नागरिक उड्डयन मंत्री को सौंपा ज्ञापन”

सागर में हवाई अड्डे की मांग लोकसभा में गूंजी, सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने उठाया मुद्दा सागर, सागर लोकसभा क्षेत्र में हवाई अड्डे की

सागर को बनेगा रोड कनेक्टिविटी हब, NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने उठाए अहम मुद्दे

NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सागर, नई दिल्ली स्थित NHAI मुख्यालय, द्वारका में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े

हत्या के प्रयास के मामले में गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार

गढ़ाकोटा थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 12 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को

अनुज परिहार बने विहिप बजरंगदल के प्रांत बल उपासना प्रमुख

कटनी में आयोजित दो दिवसीय बैठक में मिली नई जिम्मेदारी, महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों की रही सहभागिता नरसिंहपुर/कटनी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल की दो