मेन्यू

लोड हो रहा है...

जनसमस्याओं के समाधान में सागर अव्वल, सीएम हेल्पलाइन में पहला स्थान

16 नगर निगमों में सागर ने हासिल किया प्रथम स्थान, आयुक्त राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में मिली बड़ी सफलता

सागर

नगर निगम सागर ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश की 16 नगर निगमों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी मूल्यांकन में नगर निगम सागर को 98.32 वेटेज स्कोर के साथ पुनः “ए” ग्रेड मिला है।

यह उपलब्धि नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के कुशल मार्गदर्शन, सतत मॉनिटरिंग एवं अधिकारियों-कर्मचारियों की टीमवर्क का परिणाम मानी जा रही है। विभाग द्वारा प्रतिमाह प्रदेश की सभी नगर निगमों की सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की जाती है, जिसमें शिकायतों के त्वरित, संतोषजनक एवं समय-सीमा में समाधान के आधार पर रैंकिंग तय होती है।

नगर निगम सागर ने शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी निराकरण के चलते सर्वोच्च स्थान हासिल किया। आयुक्त श्री खत्री द्वारा प्रतिमाह सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं, जिससे शिकायतों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित हो रहा है।

इस उपलब्धि पर आयुक्त  राजकुमार खत्री ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि नागरिकों की समस्याओं का मौके पर पहुंचकर संतुष्टिपूर्ण समाधान करना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों एवं इंजीनियरों से आगामी समय में भी इसी प्रतिबद्धता और गंभीरता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

नगर निगम सागर लगातार बेहतर नागरिक सेवाओं और प्रभावी शिकायत निराकरण व्यवस्था के माध्यम से प्रदेश में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर रहा है।


Leave a Comment

लोकसभा में उठी सागर में एयरपोर्ट की मांग, सांसद वानखेड़े ने नागरिक उड्डयन मंत्री को सौंपा ज्ञापन”

सागर में हवाई अड्डे की मांग लोकसभा में गूंजी, सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने उठाया मुद्दा सागर, सागर लोकसभा क्षेत्र में हवाई अड्डे की

सागर को बनेगा रोड कनेक्टिविटी हब, NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने उठाए अहम मुद्दे

NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सागर, नई दिल्ली स्थित NHAI मुख्यालय, द्वारका में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े

हत्या के प्रयास के मामले में गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार

गढ़ाकोटा थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 12 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को

अनुज परिहार बने विहिप बजरंगदल के प्रांत बल उपासना प्रमुख

कटनी में आयोजित दो दिवसीय बैठक में मिली नई जिम्मेदारी, महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों की रही सहभागिता नरसिंहपुर/कटनी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल की दो