मेन्यू

लोड हो रहा है...

सीबीएसई 12वीं में समृद्धि श्रीवास्तव ने हासिल किए 90% अंक, परिवार और स्कूल में खुशी की लहर

सागर

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शहर की होनहार छात्रा समृद्धि श्रीवास्तव ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और परिचितों में खुशी का माहौल है।
समृद्धि श्रीवास्तव वात्सल्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कॉमर्स संकाय की छात्रा हैं। उन्होंने मेहनत, लगन और अनुशासन के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। समृद्धि का मानना है कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और निरंतर अभ्यास उनकी सफलता के प्रमुख आधार रहे हैं।
समृद्धि वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन श्रीवास्तव की पुत्री हैं। उनकी माता विनीता श्रीवास्तव गृहिणी हैं। परिवारजनों के अनुसार समृद्धि शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और लक्ष्य के प्रति समर्पित रही हैं। उन्होंने हमेशा बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया और उसी का परिणाम आज सभी के सामने है।
स्कूल प्रबंधन ने समृद्धि की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिक्षकों ने बताया कि समृद्धि एक अनुशासित एवं मेहनती छात्रा हैं, जिन्होंने पूरे शैक्षणिक सत्र के दौरान निरंतर पढ़ाई की और अपनी मेहनत से यह सफलता अर्जित की।
समृद्धि ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और परिवार के सहयोग को दिया है। उन्होंने कहा कि वे आगे भी इसी तरह मेहनत जारी रखेंगी और अपने करियर में नई ऊंचाइयों को हासिल करना चाहती हैं।
समृद्धि की इस सफलता पर परिजनों, शिक्षकों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment

लोकसभा में उठी सागर में एयरपोर्ट की मांग, सांसद वानखेड़े ने नागरिक उड्डयन मंत्री को सौंपा ज्ञापन”

सागर में हवाई अड्डे की मांग लोकसभा में गूंजी, सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने उठाया मुद्दा सागर, सागर लोकसभा क्षेत्र में हवाई अड्डे की

सागर को बनेगा रोड कनेक्टिविटी हब, NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने उठाए अहम मुद्दे

NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सागर, नई दिल्ली स्थित NHAI मुख्यालय, द्वारका में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े

हत्या के प्रयास के मामले में गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार

गढ़ाकोटा थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 12 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को

अनुज परिहार बने विहिप बजरंगदल के प्रांत बल उपासना प्रमुख

कटनी में आयोजित दो दिवसीय बैठक में मिली नई जिम्मेदारी, महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों की रही सहभागिता नरसिंहपुर/कटनी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल की दो