मेन्यू

लोड हो रहा है...

देवरी पुलिस ने अवैध शराब के साथ युवक को पकड़ा 57.60 लीटर देशी शराब एवं बाइक जब्त

देवरी

सागर जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब परिवहन करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 57.600 लीटर देशी शराब एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 मई को अपराध विवेचना एवं गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध शराब लेकर देवरी की ओर आ रहा है। सूचना पर थाना देवरी पुलिस ने फोर लाइन कांसखेड़ा तिराहा मलेह रोड पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।
तलाशी लेने पर आरोपी के पास रखे दो थैलों से कुल 320 पाव देशी लाल मसाला एवं प्लेन शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 57.600 लीटर बताई गई है। जब्त शराब की कीमत करीब 32 हजार रुपए आंकी गई है। वहीं शराब परिवहन में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 15 ZQ 6574, जिसकी कीमत लगभग 70 हजार रुपए है, उसे भी पुलिस ने जब्त कर लिया।
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम सिद्धार्थ उर्फ सिद्दू पिता रामजी राजपूत (20) निवासी ग्राम जैतपुर थाना देवरी जिला सागर बताया। आरोपी के खिलाफ थाना देवरी में आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने विक्रम दांगी निवासी जैतपुर पिपरिया का नाम भी बताया है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है। कार्रवाई थाना प्रभारी हरिराम मानकर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।

Leave a Comment

लोकसभा में उठी सागर में एयरपोर्ट की मांग, सांसद वानखेड़े ने नागरिक उड्डयन मंत्री को सौंपा ज्ञापन”

सागर में हवाई अड्डे की मांग लोकसभा में गूंजी, सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने उठाया मुद्दा सागर, सागर लोकसभा क्षेत्र में हवाई अड्डे की

सागर को बनेगा रोड कनेक्टिविटी हब, NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने उठाए अहम मुद्दे

NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सागर, नई दिल्ली स्थित NHAI मुख्यालय, द्वारका में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े

हत्या के प्रयास के मामले में गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार

गढ़ाकोटा थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 12 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को

अनुज परिहार बने विहिप बजरंगदल के प्रांत बल उपासना प्रमुख

कटनी में आयोजित दो दिवसीय बैठक में मिली नई जिम्मेदारी, महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों की रही सहभागिता नरसिंहपुर/कटनी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल की दो