सागर
शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। अब भोपाल जाने वाली सभी बसें आगामी 8 मई (शुक्रवार) से मोतीनगर स्थित नए बस स्टैंड से संचालित होंगी। इसके साथ ही राहतगढ़ बस स्टैंड को पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा।
यह निर्णय कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में जिला प्रशासन और बस ऑपरेटर संघ की संयुक्त बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट गगन बिसेन, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज तिगुरिया सहित बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष संतोष पांडे और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में तय किया गया कि भोपाल रूट की सभी बसें अपने निर्धारित समय पर मोतीनगर नए बस स्टैंड पहुंचकर यात्रियों को लेकर रवाना होंगी। राहतगढ़ बस स्टैंड से संचालित होने वाली बसों का संचालन भी अब पूरी तरह मोतीनगर शिफ्ट किया जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कदम शहर में बढ़ते यातायात दबाव को कम करने और बस संचालन को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। बस ऑपरेटर संघ की मांग पर नए बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए बस स्टैंड परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा अस्थायी पुलिस चौकी भी स्थापित की जाएगी। इसके अलावा यातायात पुलिस और जिला पुलिस के जवानों की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी।

लोकसभा में उठी सागर में एयरपोर्ट की मांग, सांसद वानखेड़े ने नागरिक उड्डयन मंत्री को सौंपा ज्ञापन”
सागर में हवाई अड्डे की मांग लोकसभा में गूंजी, सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने उठाया मुद्दा सागर, सागर लोकसभा क्षेत्र में हवाई अड्डे की



