मेन्यू

लोड हो रहा है...

बंगाल, असम और पांडिचेरी में बीजेपी की जीत पर सागर में जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ मनाई खुशी

सागर

 पश्चिम बंगालअसम एवं पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत की खुशी में सागर शहर में जोरदार जश्न मनाया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर आयोजित कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और नृत्य के साथ जीत का उत्साह व्यक्त किया।
कार्यक्रम में गोविंद सिंह राजपूतशैलेंद्र कुमार जैनश्याम तिवारीसंगीता तिवारी एवं वृंदावन अहिरवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी खिलाकर जीत की बधाई दी गई। “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बैंड-बाजे की धुन पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य किया और आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं।
इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने अहंकार और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारते हुए विकास और सुशासन के पक्ष में जनादेश दिया है। उन्होंने इस जीत को नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व पर जनता के विश्वास की मुहर बताया।
विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि बंगाल की जनता लंबे समय से कुशासन से परेशान थी और अब वहां राष्ट्रवादी विचारधारा को समर्थन मिला है। वहीं जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने इसे कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठन की ताकत का परिणाम बताया तथा इसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
महापौर संगीता तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने भी सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, पार्षद, मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।

Leave a Comment

लोकसभा में उठी सागर में एयरपोर्ट की मांग, सांसद वानखेड़े ने नागरिक उड्डयन मंत्री को सौंपा ज्ञापन”

सागर में हवाई अड्डे की मांग लोकसभा में गूंजी, सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने उठाया मुद्दा सागर, सागर लोकसभा क्षेत्र में हवाई अड्डे की

सागर को बनेगा रोड कनेक्टिविटी हब, NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने उठाए अहम मुद्दे

NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सागर, नई दिल्ली स्थित NHAI मुख्यालय, द्वारका में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े

हत्या के प्रयास के मामले में गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार

गढ़ाकोटा थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 12 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को

अनुज परिहार बने विहिप बजरंगदल के प्रांत बल उपासना प्रमुख

कटनी में आयोजित दो दिवसीय बैठक में मिली नई जिम्मेदारी, महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों की रही सहभागिता नरसिंहपुर/कटनी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल की दो