सागर
, दिनांक 30 अप्रैल 2026 को मोतीनगर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त तीन असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक बिना किसी कारण शहर का माहौल खराब करने की फिराक में घूम रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शामिल हैं —
लकी कोरी, उम्र 23 वर्ष…
निखिल, उम्र 21 वर्ष…
और सोनू, उम्र 23 वर्ष…
पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट जारी होने के बाद सभी को केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया।
मोतीनगर पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि शहर में शराब पीकर उत्पात मचाने, राहगीरों को परेशान करने या किसी भी तरह की गुंडागर्दी करने वालों को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया और खुफिया तंत्र के जरिए ऐसे असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है, और आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी निरीक्षक जसवंत राजपूत सहित पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।




