मेन्यू

लोड हो रहा है...

कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु थाना कैंट क्षेत्र में पुलिस-सीआरपीएफ का प्रभावी संयुक्त फ्लैग मार्च

सागर

शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर  लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 16.02.2026 को थाना कैंट क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस एवं सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त फ्लैग मार्च/पैदल गश्त का आयोजन किया गया।
इस संयुक्त कार्रवाई में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट श्री दीपक कुमार अपने लगभग 30 अधिकारी/कर्मचारियों की सुसज्जित टुकड़ी के साथ उपस्थित रहे। थाना प्रभारी कैंट एवं स्थानीय पुलिस बल के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सदर बाजार, 12 मोहन, कजली वन, झांसी बस स्टैंड, भगवानगंज, स्टेशन टपरिया, कछियाना सहित अन्य संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन भ्रमण किया गया।
🔹 संयुक्त फ्लैग मार्च का उद्देश्य
संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की दृश्यमान उपस्थिति बढ़ाना
असामाजिक एवं शरारती तत्वों में कानून का सख्त संदेश देना
आमजन एवं व्यापारियों में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना सुदृढ़ करना
संभावित आपात परिस्थितियों में त्वरित संयुक्त प्रतिक्रिया हेतु समन्वय स्थापित करना
सीआरपीएफ बल को क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील पॉकेट की रणनीतिक जानकारी प्रदान करना
भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा सीआरपीएफ के अधिकारियों को थाना कैंट क्षेत्र के महत्वपूर्ण मार्गों, संभावित संवेदनशील बिंदुओं, भीड़ प्रबंधन स्थलों एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया प्वाइंट्स से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित एवं प्रभावी संयुक्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
🔹 आमजन से संवाद
फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने नागरिकों, व्यापारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर उन्हें आश्वस्त किया कि जिला पुलिस सागर हर परिस्थिति में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। संयुक्त पुलिस-सीआरपीएफ की इस प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का सकारात्मक संदेश गया तथा आमजन में विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ।
जिला पुलिस सागर निरंतर सतर्क है तथा कानून-व्यवस्था को बनाए रखने हेतु ऐसे संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
सागर पुलिस – सजग, सतर्क और संकल्पित।

Leave a Comment

पिता की 1303 कानूनी किताबें बेटियों ने न्यायालय लाइब्रेरी को दान, गढ़ाकोटा में बनीं प्रेरणा

दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी की बेटियों ने ज्ञान की विरासत जनहित में सौंपी, अधिवक्ता संघ ने किया सम्मानित संक्षिप्त समाचार: गढ़ाकोटा। दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी

बाघराज आवासीय कॉलोनी में अवैध कब्जाधारियों पर होगी एफआईआर, किरायेदारों को 2 दिन में मकान खाली करने के निर्देश

निगमायुक्त राजकुमार खत्री बोले— रियायती आवास जरूरतमंदों के लिए हैं, किराये से कमाई के लिए नह सागर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को

नीमकाथाना के विवेश वर्मा बने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह के अतिरिक्त निजी सचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। नीमकाथाना के निवासी एवं वर्ष 2020 बैच के आईसीएएस अधिकारी विवेश वर्मा को भारत सरकार में केंद्रीय पंचायती राज, पशुपालन

भारतीय किसान संघ नेछवा तहसील इकाई का गठन, रतनलाल शर्मा बने अध्यक्ष

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नेछवा स्थित श्री रतन रघुनाथ गौशाला परिसर में भारतीय किसान संघ की तहसील इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ