मेन्यू

लोड हो रहा है...

आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल” का भगतसिंह एवं वल्लभ नगर वार्ड का 12वां शिविर संपन्न

सागर
महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के निर्देशानुसार नगर निगम सागर द्वारा नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु संचालित जनहितकारी पहल “आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल” के अंतर्गत भगतसिंह एवं वल्लभ नगर वार्ड का संयुक्त 12वां शिविर महाकवि पद्माकर सभागार में आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याएँ दर्ज कराईं, जिनमें से अनेक का निराकरण मौके पर ही किया गया तथा शेष आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
शिविर में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, एम.आई.सी. सदस्य विनोद तिवारी, शैलेन्द्र ठाकुर, धमेंद्र खटीक, राजकुमार पटेल, श्रीमती संगीता शैलेष जैन, पार्षद प्रतिनिधि नरेश धानक, विशाल खटीक एवं संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी की उपस्थिति में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण की कार्रवाई की गई।
महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि भगतसिंह एवं वल्लभ नगर वार्ड का संयुक्त शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित पात्र नागरिकों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में गरीबों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएँ संचालित की जा रही हैं, इसलिए सभी पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
महापौर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अपने वार्ड एवं मोहल्ले को स्वच्छ रखने में सहयोग करें तथा घरों से निकलने वाले कचरे को कचरा वाहन में ही दें, सड़कों पर न डालें।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि नगर निगम द्वारा अब तक 12 शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं के निराकरण की कार्रवाई की जा चुकी है। जो लोग निगम कार्यालय नहीं पहुँच पाते, उन्हें वार्ड स्तर पर शिविर के माध्यम से लाभान्वित करने की पहल की जा रही है।
एम.आई.सी. सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर ने कहा कि महापौर द्वारा चुनाव के समय लिया गया संकल्प—जनता की समस्याओं का समाधान उनके वार्ड में ही करने—को निरंतर पूरा किया जा रहा है। इसी सोच के कारण विभिन्न वार्डों में शिविर आयोजित कर नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है।
एम.आई.सी. सदस्य धमेंद्र खटीक ने कहा कि महापौर द्वारा पहली बार इस प्रकार के शिविर आयोजित कर नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की पहल की जा रही है, जो सराहनीय है। उन्होंने नागरिकों से शिविरों में उपस्थित होकर लाभ लेने की अपील की।
शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, कल्याणी पेंशन, संबल कार्ड, समग्र आईडी, राशन पर्ची, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्ट्रीट लाइट, प्रकाश व्यवस्था, अतिक्रमण, लोक निर्माण, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ तथा राजस्व विभाग अंतर्गत संपत्तिकर, जलकर एवं कचरा प्रबंधन शुल्क से संबंधित आवेदनों पर कार्यवाही की गई। अनेक नागरिकों द्वारा मौके पर कर एवं शुल्क की राशि भी जमा की गई। प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पूर्व एल्डरमेन सतीष जैन, शैलेष जैन (शेरा), कार्यपालन यंत्री संजय तिवारी, राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी, जया श्रीवास्तव, श्रीमती नीता श्रीवास्तव, संयम चतुर्वेदी, प्रकाश प्रभारी आसिमा तिर्की, विक्रम जैन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सीएचसी बड़ाऊ में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर फल वितरण और जनजागरूकता कार्यक्रम

  रिपोर्टर—शिंभू सिंह शेखावत   बड़ाऊ। खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ाऊ में 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस गरिमामय वातावरण में मनाया

स्यालोदड़ा क्रेशर जोन में प्रदूषण जांच की पारदर्शिता पर उठे सवाल

निरीक्षण से पहले क्रेशर बंद कराने का ग्रामीणों का आरोप, निष्पक्ष जांच और वास्तविक संचालन के दौरान प्रदूषण मापने की मांग रिपोर्टर—शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना/पाटन।

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने