मेन्यू

लोड हो रहा है...

सब्जी विक्रेता बनकर करता था रेकी, मंदिरों की दानपेटियों के ताले तोड़कर करता था वारदात – पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर

थाना गोपालगंज क्षेत्र में मंदिरों में लगातार हो रही दानपेटी चोरी की घटनाओं का थाना गोपालगंज पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। आरोपी विगत कई वर्षों से योजनाबद्ध तरीके से मंदिरों को निशाना बना रहा था।
बीएमसी परिसर स्थित मृत्युंजय महादेव मंदिर में दिनांक 22.01.2026 की रात्रि अज्ञात व्यक्ति द्वारा मंदिर में प्रवेश कर दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी दान राशि चोरी कर ली गई थी।
इस संबंध में डॉ. उमेश पटेल की रिपोर्ट पर थाना गोपालगंज में अपराध धारा 331(4), 305(डी) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर तकनीकी एवं मैदानी जांच प्रारंभ की गई।
🔹 *चोरी का अनोखा तरीका* – सब्जी बेचने की आड़ में करता था रेकी
गिरफ्तार आरोपी समीर अली पिता शाहिद अली, उम्र 43 वर्ष, निवासी बाघराज प्रधानमंत्री आवास, थाना मोतीनगर, जिला सागर है।
आरोपी पेशे से ठेले पर सब्जी बेचने का कार्य करता है। दिनभर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमते हुए वह सुनसान, कम निगरानी वाले मंदिरों को चिन्हित करता था।
हर दो-तीन दिन में जब सब्जी समाप्त हो जाती थी तो आरोपी प्रातः लगभग 03:00 बजे स्कूटी से सब्जी मंडी जाने के लिए निकलता था।
वारदात के समय वह अपना चेहरा मास्क एवं गमछे से पूरी तरह ढंक लेता था।
मंडी जाने से पहले चिन्हित मंदिर में प्रवेश कर लोहे की रॉड से दानपेटी का ताला तोड़ता और नगदी व अन्य सामान चोरी कर लेता था।
चोरी के तुरंत बाद सीधे सब्जी मंडी जाकर सब्जी खरीदता और दिनभर सामान्य रूप से ठेले पर सब्जी बेचता था, जिससे किसी को उस पर संदेह न हो।
पूछताछ में आरोपी ने वर्ष 2020 से इस प्रकार कई मंदिरों में चोरी करना स्वीकार किया है।
🔹 *पुलिस ने कैसे पकड़ा शातिर चोर?*
थाना प्रभारी गोपालगंज श्री घनश्याम शर्मा द्वारा विशेष टीम गठित की गई, जिसमें आरक्षक दशरथ मालवीय एवं आरक्षक नेकराम कौशल और आरक्षक अंकित तिवारी को शामिल किया गया।
घटनास्थल एवं कंट्रोल रूम के सीसीटीवी फुटेज का हफ्तों तक बारीकी से विश्लेषण किया गया।
संदिग्ध के मूवमेंट का रूट चार्ट तैयार किया गया।
जांच में सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी सब्जी मंडी की ओर जाता है।
सब्जी मंडी एवं आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की गई।
रणनीतिक योजना के तहत पुलिस टीम ने सब्जी मंडी में खरीदार बनकर कई दिनों तक प्रातः 03:00 बजे से 06:00 बजे तक निगरानी की।
सतत निगरानी के दौरान सीसीटीवी फुटेज से मेल खाते हुलिए का व्यक्ति चिन्हित किया गया। गोपनीय रूप से पीछा कर उसके निवास स्थान की पुष्टि की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को थाना प्रभारी गोपालगंज द्वारा पुलिस टीम गठित कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
🔹 *बरामदगी*
आरोपी के कब्जे से निम्न सामग्री बरामद की गई —
दानपेटी का ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की रॉड
वारदात के समय उपयोग किया गया मास्क
घटना में प्रयुक्त स्कूटी
🔎 आरोपी द्वारा स्वीकार अन्य प्रकरण
📄 *प्रकरण 1* – हनुमानगढ़ी मंदिर चोरी
स्थान: स्नेह नगर कालोनी, गोपालगंज, जिला सागर
घटना दिनांक: 06.10.2025 से 07.10.2025 की दरम्यानी रात्रि
चोरी गया माल: लगभग ₹800/- नगद एवं “हनुमानगढ़ी” लिखी पीतल की घंटी
फरियादी: बृजेश यादव पिता श्री जगदीश यादव, निवासी स्नेह नगर कालोनी
📄 *प्रकरण 2*– सिद्ध बाबा मंदिर, बालक कॉम्प्लेक्स
स्थान: बालक कॉम्प्लेक्स, थाना गोपालगंज, जिला सागर
घटना दिनांक: 05.12.2025 से 06.12.2025 की दरम्यानी रात्रि
चोरी गया माल:
दो दानपेटियों से लगभग ₹2500/- से ₹3000/- नगद राशि
“सिद्ध बाबा मंदिर” अंकित पीतल का घंटा
फरियादी: विवेक शर्मा पिता स्व. श्री आर.डी. शर्मा, निवासी बालक कॉम्प्लेक्स
🔹 निष्कर्ष
थाना गोपालगंज पुलिस की सतर्कता, तकनीकी विश्लेषण, निरंतर निगरानी एवं रणनीतिक कार्रवाई के परिणामस्वरूप मंदिरों में लगातार हो रही चोरियों का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया गया है।
आरोपी से अन्य संभावित वारदातों के संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है। क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा सतत निगरानी की जा रही है।

*स्पेशल टीम*

ए एस आई राजेश चौबे
प्रधान आरक्षक दीपक व्यास
प्रधान आरक्षक अनिल प्रभाकर
प्रधान आरक्षक अयूब खान
प्रधान आरक्षक कैलाश सेन महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक
आरक्षक नेकराम कौशल
आरक्षक दशरथ मालवीय ,
आरक्षक अंकित तिवारी
आरक्षित थिरबम
आरक्षक चालक देवेंद्र पांडे

 

Leave a Comment

पिता की 1303 कानूनी किताबें बेटियों ने न्यायालय लाइब्रेरी को दान, गढ़ाकोटा में बनीं प्रेरणा

दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी की बेटियों ने ज्ञान की विरासत जनहित में सौंपी, अधिवक्ता संघ ने किया सम्मानित संक्षिप्त समाचार: गढ़ाकोटा। दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी

बाघराज आवासीय कॉलोनी में अवैध कब्जाधारियों पर होगी एफआईआर, किरायेदारों को 2 दिन में मकान खाली करने के निर्देश

निगमायुक्त राजकुमार खत्री बोले— रियायती आवास जरूरतमंदों के लिए हैं, किराये से कमाई के लिए नह सागर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को

नीमकाथाना के विवेश वर्मा बने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह के अतिरिक्त निजी सचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। नीमकाथाना के निवासी एवं वर्ष 2020 बैच के आईसीएएस अधिकारी विवेश वर्मा को भारत सरकार में केंद्रीय पंचायती राज, पशुपालन

भारतीय किसान संघ नेछवा तहसील इकाई का गठन, रतनलाल शर्मा बने अध्यक्ष

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नेछवा स्थित श्री रतन रघुनाथ गौशाला परिसर में भारतीय किसान संघ की तहसील इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ