सागर
शहर में कहीं भी भूमि का टुकड़ा प्लॉट जिसके आप रजिस्ट्रीधारक हैं आपकी सम्पत्ति है इसे साफ-स्वच्छ कर सहेजें, इसकी स्वच्छता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी आप प्लॉट मालिकों की है उक्त बात नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक सागर स्मार्ट सिटी राजकुमार खत्री ने मंगलवार की सुबह-सुबह शहर का निरीक्षण करते समय खाली प्लॉटों पर कचरा एकत्रित देख उक्त प्लॉट भूमि स्वामी से कहीं। उन्होने निरीक्षण के दौरान कहा की स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर को अब्बल बनाने का लक्ष्य लिए हुए निगम प्रशासन विभिन्न अभियान और मुहिम चलाकर शहर को स्वच्छ बनाने का प्रयास कर रहा है। इनमें से एक मुहिम “कचरा खुद बोलेगा मैं किसका हूँ” यह भी है। इस मुहिम अंतर्गत शहर के अलग-अलग स्थलों पर डले कचरे से उक्त कचरा फैलाने में शामिल लापरवाह व्यक्ति की पहचान कर जुर्माना किया जाता है और आगे से ऐसा न करने हेतु समझाइस दी जाती है। इस मुहिम के तहत मंगलवार को निगमायुक्त ने सुभाष नगर में चुन्नी लाल के खाली प्लॉट पर कचरा एवं गंदगी देखकर 5 हजार का चालान, गुलाब पटेल के खाली प्लॉट पर कचरा गंदगी देख 5 हजार का चालान, पवन जैन रामपुरा वालो के प्लॉट पर कचरा देख 5 हजार का चालान और देवीलाल साहू के प्लॉट पर कचरा देख 5 हजार के चालान सहित कुल 4 प्लॉट मालिकों पर 20 हजार का जुर्माना कराया। उन्होंने कहा की शहर को साफ-स्वच्छ और सुंदर बनाने का हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है और इसके सकारात्मक परिणाम भी देखने मिल रहे हैं हमारा सागर शहर विगत स्वच्छता सर्वेक्षण में 73 वें स्थान से आगे बढ़कर 10वें स्थान पर आया है। सागर ने स्वच्छ सर्वेक्षण में 10वीं नेशनल रेंक प्राप्त की है जो की निगम प्रसासन, निगम सफाई मित्रों और नागरिकों का मिलाजुला एक सराहनीय प्रयास है। ऐसे ही सभी के द्वारा सयुक्त प्रयासों को लगातार करने से हमारा सागर आगामी समय में स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रथम रेंक भी हासिल कर सकेगा। उन्होंने कहा की शासकीय भूमि की सफाई तो निगम सफाई मित्रों की जिम्मेदारी है और वे अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं। परन्तु प्राइवेट भूमि की सफाई की जिम्मेदारी उक्त भूमि स्वामी की है अक्सर देखा जाता है की मुख्यमार्गों सहित शहर के वार्डों की गलियों के अंदर तक छोटे-बड़े प्लॉटों या खाली भूमि पर आस-पास के लोग कचरा डालना प्रारम्भ कर देते हैं और किसी प्रकार की रोक टोक के आभाव में उक्त प्लॉट कुछ ही समय में कचरा घर का रूप ले लेता है और डंप साईट की तरह और खुले मूत्रालय की तरह उपयोग होने लगता है। सभी प्लॉट मालिकों से अपील है की आपका प्लॉट आपकी सम्पत्ति है वह शहर में कहीं भी हो उसे लावारिस स्थिति में न छोड़ें। अच्छे से टीन शेड आदि लगाकर उसे कवर्ड करें और उसकी साफ सफाई व सुरक्षा सुनिश्चित कर शहर को स्वच्छता में अग्रणी बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें। आपका यह छोटा सा प्रयास शहर को कचरामुक्त बनाकर बड़ी सफलता दिलाने में सहयोगी बनेगा। उन्होंने कहा की अपने-अपने प्लॉट का निरीक्षण करें और यदि कचरा डला है तो उसकी सफाई कराएं और चारों ओर से कवर्ड करें आस पड़ोस में लोगों को कचरा फेकने पर रोकें टोकें। नगर में जितने भी खाली प्लॉट है उन पर यदि कचरा एवं गंदगी पाया जाती है तो उक्त सभी प्लॉट मालिकों का चालान काट कर जुर्माना बसूला जायेगा।




