मेन्यू

लोड हो रहा है...

घर में घुसकर मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपियों को मोतीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सागर

थाना मोतीनगर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 15.11.2025 को फरियादी सुलभ उर्फ ईशान पिता स्व. शशिकांत यादव, उम्र 24 वर्ष निवासी इतवारी वार्ड घुसयाना फर्स द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी अंकित घोषी से पूर्व से रंजिश चल रही है।
दिनांक 15.11.2025 की शाम लगभग 05:30 बजे फरियादी अपने घर पर था तभी अंकित घोषी अपने अन्य साथियों के साथ फरियादी के घर के सामने पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए घर के बाहर खड़ी स्कूटी व मुख्य द्वार पर पत्थर मारने लगा।

फरियादी एवं उसकी माता द्वारा मना करने पर आरोपीगण दरवाजे में लात मारते हुए घर के अंदर घुस आए तथा फरियादी की माता शकुन यादव को धक्का दे दिया, जिससे वे गिर गईं और चोटिल हो गईं। आरोपियों ने घर के अंदर भी तोड़फोड़ कर बालकनी में लगा कांच तोड़ दिया।
हल्ला सुनकर पास में रहने वाली फरियादी की बड़ी माता ऊषा यादव मौके पर आईं तो आरोपियों ने उन्हें भी गाली-गलौज करते हुए उनके घर में पत्थर फेंके, जिससे उनके घर का दरवाजा एवं खिड़की का कांच क्षतिग्रस्त हो गया।
जाते समय आरोपियों ने फरियादी व परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

प्रकरण पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक पंजीबद्ध कर धारा 296(ए), 333, 115(2), 324(4), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

*आरोपी गिरफ्तार*

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया—

1. अंकित घोषी पिता मुन्ना उर्फ राजेन्द्र घोषी, उम्र 32 वर्ष, निवासी इतवारी टोरी सागर

2. सूरज पिता हेमराज अहिरवार, उम्र 23 वर्ष, निवासी बाघराज वार्ड सागर

3. अलहान पिता अफरोज खान, उम्र 18 वर्ष 04 माह, निवासी चंद्रशेखर वार्ड सागर

पूछताछ में आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियों को गिरफ्तारी का कारण बताकर गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

—

 

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत