मेन्यू

लोड हो रहा है...

दोस्त के साथ मिलकर की सौतेली मां की हत्या पुलिस ने किया खुलासा

सागर

दिनांक 22.08.2025 को थाना गोपालगंज पर नाखरे गली निवासी नारायण सिंह ठाकुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी साधना ठाकुर की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई है तथा घर से सोने–चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम चोरी हो गई है।

फरियादी ने संदेह अपने पुत्र अजय सिंह ठाकुर पर व्यक्त किया था।
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन पर तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई। गठित टीम ने निरंतर अथक प्रयास करते हुए सीसीटीवी फुटेज, सायबर सेल एवं तकनीकी साक्ष्यों का सूक्ष्म विश्लेषण कर आरोपी तक पहुँची।

पुलिस द्वारा की गई सतत् कार्यवाही में आरोपी अजय सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने दोस्त राहुल उर्फ देव यादव पिता रमेश चन्द्र यादव निवासी देवास (म.प्र.) के साथ मिलकर अपनी सौतेली मां की हत्या की योजना बनाई थी।
दिनांक 22.08.2025 को दोनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया और सोने–चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम लेकर सागर से फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपियों से चोरी गया सामान एवं नगदी बरामद कर लिया है।

यह सफलता थाना गोपालगंज पुलिस की सतर्कता, तकनीकी दक्षता एवं निरंतर मेहनत का परिणाम है। विशेष रूप से थाना प्रभारी गोपालगंज निरीक्षक राजेन्द्र सिंह कुशवाहा की भूमिका सराहनीय रही, जिन्होंने पूरी टीम का नेतृत्व करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की।

 

Leave a Comment

जनसेवा की मिसाल बनीं प्रतीक्षा पारीक, राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने किया सम्मानित

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत खंडेला/सीकर। सीकर लोकसभा क्षेत्र के खंडेला में लंबे समय से समाजसेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय प्रतीक्षा पारीक अपने सेवा

नीमराना में अंतरराज्यीय नकबजन गैंग का भंडाफोड़, सोनी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नीमराना, कोटपूतली-बहरोड़। थाना नीमराना पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दिनदहाड़े फ्लैटों में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय नकबजन

वार्ड बॉय निकला अवैध जुआ फड़ का मुख्य संचालक, फरारी के बाद सुरखी पुलिस ने दबोचा

सागर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरखी पुलिस ने अवैध जुआ संचालन के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार

अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

सागर केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुए युवक के अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में थाना गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए