मेन्यू

लोड हो रहा है...

कलेक्टर की मुहिम का दिखने लगा असर एसडीएम, नायब तहसीलदार, पटवारी ने गोवंश को भेजा गौशाला

विजय निरंकारी/सागर
कलेक्टर  संदीप जीआर ने नई पहल करते हुए सागर जिले के मुख्य मार्गो को गोवंश से मुक्त करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशों का असर दिखाई देने लगा है देवरी नगर की मुख्य सड़क पर आवारा मवेशी को हटाने को लेकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुनव्वर खान ,नायब तहसीलदार राजाराम चौधरी ,चंद्रभान दीवान पटवारी रशीद खान, दयाशंकर दुबे संदीप पाठक द्वारा आवारा पशुओं को पड़कर उन्हें बीना गौशाला भेजा जा रहा है। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुनव्वर खान ने सभी लोगों से अपील की है कि वह अपने पालतू पशुओं को बांधकर रखें अन्यथा जुर्माने की कार्रवाई होगी वही आवारा पशुओं को पकड़वाने में भी सहयोग प्रदान करें।
श्री खान ने बताया कि सड़क पर आवारा पशुओं के कारण बरसात के मौसम में ज्यादा दुर्घटना होती है, ऐसी स्थिति में लोगों को जागरूक करना भी जरूरी है कि वह सड़क पर आवारा पशुओं को न बैठने दें ताकि बड़ी दुर्घटनाएं रोकी जा सके। यदि पालतू पशु सड़क पर आता है तो इसकी जिम्मेदारी गोवंश मालिक की होगी। नगर की मुख्य सड़क एवं नेशनल हाईवे पर गोवंश को हटाने का कार्य अभियान के रूप में किया जाएगा, ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Comment

अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई में सागर शहर के कॉलोनाइजरों के नाम नहीं, बीना-रहली और राहतगढ़ के 12 को नोटिस

कलेक्टर की कार्रवाई पर सवाल, सागर शहर में अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कार्रवाई का इंतजार विजय निरंकारी/सागर जिले में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कलेक्टर

निरंकारी संत समागम के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनों की सौगात

नांदेड़-पानीपत मार्ग पर 21, 22, 27 और 28 अक्टूबर को होगा संचालन, बीना और रानी कमलापति स्टेशन पर सागर 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम में

नीमकाथाना में मच्छरों का प्रकोप, फॉगिंग और सर्वे नहीं होने से लोग परेशान

डेंगू-मलेरिया के खतरे के बीच चिकित्सा विभाग और नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। शहर में मच्छरों का

पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी, नियमित प्राणायाम और व्यायाम करें बालिकाएं : डॉ. जी.एस. तंवर

गणेश्वर में संभाग स्तरीय बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का सम्मान समारोह आयोजित रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। निकटवर्ती ग्राम गणेश्वर स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत