मेन्यू

लोड हो रहा है...

जनता और अफसरो की उम्मीदो पर खरे उतरे सिटी एसपी

अपराध कंट्रोल करने में ललित कश्यप का 5 महीने का कार्यकाल उपलब्धि भरा रहा

विपिन दुबे । सागर

जनता की फरियाद सुनने और अफसर के मार्गदर्शन; नेतृत्व में कुशल कार्य करने वाले सिटी एसपी ललित कश्यप का 5 महीने का कार्यकाल उपलब्धियो से भरा है। 3 फरवरी को सागर की कमान संभालने वाले होनहार अफसर और कुशल विवेचक ललित कश्यप अनकंट्रोल अपराधों को कंट्रोल कर वरिष्ठ अफसरो के उम्मीद पर खरे उतरे हैं। शायद सागर की जनता को ऐसे ही अफसर की दरकार है।

सीएसपी ललित कश्यप की सबसे पहली प्राथमिकता अवैध शराब बिक्री और सट्टा बंद; कटर बाजो को गिरफ्तार करने की रही है। उनका मानना है बड़े अपराधों की जड़ यही छोटे अपराध है।

श्री कश्यप के इन पांच महीने के कार्यकाल में कई अंधे कत्ल का खुलासा हुआ है और न्याय की दरकार वालों को पुलिस से राहत मिली है।

पहली बार फील्ड में उतरने वाले श्री कश्यप ने कई स्थाई वारंटी को मुहिम चलाकर कर जेल की सलाखों के पीछे भेजा है। बीते 5 महीनो के अपराधों के आंकड़े उठाकर देख जाएं तो हर थाना क्षेत्र में अपराधों का ग्राफ काम हुआ है। इनके नेतृत्व में शहर के थाना प्रभारी प्रभारियो की टीम भी एक मिशन के तौर पर काम कर रही है। थाना प्रभारी कि यदि बात की जाए तो एक होनहार और कुशल अफसर की गिनती में शहर के भौगोलिक क्षेत्र के मायने में सबसे बड़े थाना मोतीनगर के थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत अव्वल है।

साल 2018 बैच के श्री कश्यप बालाघाट हाफ फोर्स में पदस्थ थे। नगर पुलिस अधीक्षक के रूप में उनकी सागर यह पहली पोस्टिंग है। पहले एसटीएफ जबलपुर में और करीब 10 महीने अजाक थाना बैतूल में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

सागर में भी आए दिन थानों का निरीक्षण और थाना प्रभारियो से सतत संवाद कर अपराधों की समीक्षा कर रहे हैं।

श्री कश्यप का कहना है आईजी डीआईजी; पुलिस अधीक्षक और एएसपी के मार्गदर्शन में अपराधों को रोकने एक मिशन के तौर पर सागर पुलिस कार्य कर रही है। उनका कहना है अपराधों को रोकने में जनता भी एक सेतु की तरह है। आपके आसपास कोई अवैध कार्य हो रहा है या कुछ संदिग्ध गतिविधियां है तो आप सीधे अपने थाना प्रभारी से सूचना कर सकते हैं। क्योंकि अपराधों को रोकने में जनता का भी एक बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा समाज में अपराधियों की जगह नहीं है।गौरतलब है बात चाहे अपराधों को रोकने की हो या तुरंत कार्रवाई या प्रोटोकॉल की सिटी एसपी के नेतृत्व में सागर शहर में हर थाना क्षेत्र के उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं।

Leave a Comment

जनसेवा की मिसाल बनीं प्रतीक्षा पारीक, राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने किया सम्मानित

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत खंडेला/सीकर। सीकर लोकसभा क्षेत्र के खंडेला में लंबे समय से समाजसेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय प्रतीक्षा पारीक अपने सेवा

नीमराना में अंतरराज्यीय नकबजन गैंग का भंडाफोड़, सोनी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नीमराना, कोटपूतली-बहरोड़। थाना नीमराना पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दिनदहाड़े फ्लैटों में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय नकबजन

वार्ड बॉय निकला अवैध जुआ फड़ का मुख्य संचालक, फरारी के बाद सुरखी पुलिस ने दबोचा

सागर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरखी पुलिस ने अवैध जुआ संचालन के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार

अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

सागर केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुए युवक के अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में थाना गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए