मेन्यू

लोड हो रहा है...

पीटीसी ग्राउंड में 51 फीट ऊंचे रावण का दहन, आतिशबाजी ने मोहा मन

 

कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा—सत्य के मार्ग पर चलने और बुराइयों को त्यागने का लें संकल्प

सागर। विजयादशमी पर नगर निगम द्वारा 20 अक्टूबर को पीटीसी ग्राउंड में भव्य दशहरा महोत्सव आयोजित किया गया। भगवान श्रीराम के जयघोष के बीच 51 फीट ऊंचे रावण के साथ कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। करीब 15 मिनट तक हुई आकर्षक आतिशबाजी ने हजारों की संख्या में मौजूद नागरिकों का मन मोह लिया। राधे-राधे संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने नगरवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व है। उन्होंने कहा कि हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम सत्य के मार्ग पर चलें और ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे हमें शर्मिंदगी उठानी पड़े। दशहरा केवल रावण के पुतले का दहन नहीं, बल्कि अपने भीतर के अहंकार, क्रोध, लोभ, मोह, ईर्ष्या और अन्य बुराइयों को समाप्त करने का अवसर है। भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, कर्तव्य, त्याग और आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में सांसद लता वानखेड़े, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, महापौर संगीता सुशील तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी और निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिला पंचायत सीईओ जगदीश गोमे, निगमायुक्त राजकुमार खत्री, एडीएम अविनाश रावत, लीगल राइट्स काउंसिल की प्रदेश अध्यक्ष अनुश्री जैन सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और नगर निगम के पार्षद व अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने भगवान श्रीराम का पूजन-अर्चन कर आरती की। निगमायुक्त ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

स्वच्छता का संदेश, मैदान की तत्काल सफाई

नगर निगम ने महोत्सव में शामिल नागरिकों से गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग कचरा गाड़ी में देने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने, कपड़े के थैले अपनाने और कचरा कूड़ेदान में डालने की अपील की। निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने आयोजन की सफलता में सहयोग देने वाले अतिथियों और नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए शहर को स्वच्छ रखने तथा कचरे रूपी रावण का अंत करने का आह्वान किया।

रावण दहन के बाद निगम के सफाई मित्रों ने तत्काल पीटीसी ग्राउंड की सफाई की। कार्यक्रम से पहले और बाद में मैदान की समुचित सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

Leave a Comment

पीटीसी ग्राउंड में 51 फीट ऊंचे रावण का दहन, आतिशबाजी ने मोहा मन

  कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा—सत्य के मार्ग पर चलने और बुराइयों को त्यागने का लें संकल्प सागर। विजयादशमी पर नगर निगम द्वारा

राजस्थान के मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार के चार सदस्य चुनाव मैदान में, भाजपा से बगावत कर बड़े बेटे ने भरा निर्दलीय पर्चा

रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत श्रीमाधोपुर। राजस्थान सरकार के नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार के चार सदस्य पंचायत चुनाव में

अशोक गहलोत ने किया 7वें सैनी-माली सामूहिक विवाह सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन

रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत कोटपूतली। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सैनी विकास संगठन एवं बबलू बबेरवाल फाउंडेशन, कोटपूतली के 7वें जिला स्तरीय सैनी-माली सामूहिक

फुलेरा में बनेगा राजस्थान का दूसरा इलेक्ट्रिक लोको शेड, 500 इंजन रखने की होगी क्षमता

रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत फुलेरा। राजस्थान में इलेक्ट्रिक रेल इंजनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने फुलेरा में प्रदेश का दूसरा इलेक्ट्रिक