मेन्यू

लोड हो रहा है...

पाटन कॉलेज में विधिक जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को नशे और साइबर अपराध से बचने की दी जानकारी

रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत

 

पाटन। राजकीय महाविद्यालय पाटन के सभागार में शनिवार, 19 सितंबर 2026 को विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तालुका विधिक सेवा समिति के अधिकार मित्र चंदन करोटवान ने विद्यार्थियों को NDPS Act 1985 के प्रावधानों की जानकारी दी।

 

उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा नशे के कारण उत्पन्न होने वाली आपराधिक गतिविधियों से बचने के लिए जागरूक किया। ड्रग फ्री इंडिया अभियान के तहत उन्होंने कहा कि अपराधों की रोकथाम के लिए युवाओं में कानूनी जागरूकता जरूरी है।

 

शिविर में सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपाय भी बताए गए। विद्यार्थियों को सावधानीपूर्वक डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता के लिए रालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक आचार्य रीतु शर्मा ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सहायक आचार्य सरोज गुर्जर, दिनेश बैरवा, धर्मवीर कुमावत एवं एम.एम. वर्मा का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत