
नरयावली विधायक प्रदीप लारिया के नेतृत्व में समाजजनों और कलाकारों का हुआ सम्मान
सागर। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सदर क्षेत्र में ग्वाल समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा का भाजपा सदर कैंट मंडल द्वारा नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया के नेतृत्व में पंजाब नेशनल बैंक, झांसी रोड पर भव्य स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में शामिल समाज के मातृ-मुखिया, वरिष्ठ समाजसेवी, अखाड़ा दल, भजन मंडलियां एवं बरेदी नृत्य प्रस्तुत करने वाले कलाकारों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गमछा एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस दौरान शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन कुश समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रभुदयाल कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सौरभ केसरवानी, भाजपा जिला मंत्री श्री आफिसर यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री श्याम सुंदर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एकार्यक्रम में श्री हरिओम केसरवानी, श्री विनोद गुरु, श्री बलवंत सिंह राठौर, श्री रामप्रसाद विश्वकर्मा, श्री विमल यादव, श्री गणेश केसरवानी, श्री राजकमल केसरवानी, श्री मनीष पटेल, श्री गोलू राठौर, श्री सरमन यादव, श्री अमर सिंह कुशवाहा, श्री वीरसिंग तोमर, श्री श्यामलाल पटेल, श्री पहलाद रजक, श्री मुरारी यादव, श्री धवल सिंह कुशवाह, श्री विपिन जाट, श्री संजय सैनी, श्री शिवम मिथौरिया, श्री नासिर मकरानी, श्री मुबीन मकरानी, श्री अभय केसरवानी, श्री बलवंत सिंह ठाकुर, श्री सतीष भारद्वाज, श्री कुंदन पटेल, श्री विक्की केसरवानी, श्री धीरज जाट, श्री नीरज पटेल, श्री अमित चौकसे, श्री अनंत मौर्य, श्री विनोद विश्वकर्मा, श्री सुनील चौकसे, श्री विवेक केसरवानी, श्री रोहित केसरवानी, श्री राजेश खटीक, श्री धनीराम पटेल, श्री दीपक रजक, श्री सोनू यादव, श्री राजेंद्र यादव, श्री हीरालाल यादव, श्री कनई यादव, श्री राजकुमार गुप्ता, श्री राजकुमार अहिरवार, श्री सरमन यादव, राहुल केसरवानी, मनीष केसरवानी, श् हमीद मकरानी एवं l मनोज शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
शोभायात्रा के दौरान धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए और शोभायात्रा में बढ़-चढ़कर सहभागिता की।


