मेन्यू

लोड हो रहा है...

नशीली दवाओं में संलिप्तता पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त, नियम तोड़ने वालों पर ड्रग विभाग की सख्ती

सागर

सागर शहर में मेडिकल स्टोर्स के निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर औषधि विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। ड्रग इंस्पेक्टर श्रीमती सोनम जैन द्वारा विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नशीली दवाओं में संलिप्तता पाए जाने पर ऋषभ इंटरप्राइजेज मेडिकल का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया।

इसी तरह आईटीआई के सामने संचालित विष्णु मेडिकल का निरीक्षण करने पर दुकान संचालित नहीं पाई गई, जिसके चलते उसका लाइसेंस भी निरस्त किया गया। वहीं फार्मासिस्ट के बिना मेडिकल स्टोर संचालित पाए जाने पर संवृद्धि मेडिकल का लाइसेंस सात दिवस के लिए निलंबित किया गया है।

औषधि विभाग के अनुसार, विगत माह औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1945 के नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सागर जिले के 13 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित किए गए थे।

विजय टॉकीज रोड स्थित श्री पटेल मेडिकल के निरीक्षण में Avil 10 एमएल वायल के क्रय-विक्रय संबंधी दस्तावेजों में गड़बड़ी मिली। संचालक को नारकोटिक्स दवाओं एवं Avil से संबंधित दस्तावेज तीन दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर लाइसेंस निलंबित या निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा दवाओं के नमूने जांच के लिए औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जाएंगे।

औषधि विभाग की लगातार कार्रवाई से मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप की स्थिति है। विभाग ने नियमों का पालन सुनिश्चित करने और नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए निरीक्षण अभियान जारी रखने की बात कही है।

Leave a Comment

सुलेखा चौरसिया और प्रो. डॉ. मनविंदर सिंह पाहवा के ब्लॉकचेन नवाचार को जर्मनी में पेटेंट

पामाखेड़ी की बेटी और सागर के शिक्षाविद् की संयुक्त उपलब्धि, स्वचालित लेखांकन प्रणाली को मिली अंतरराष्ट्रीय मान्यता सागर। सागर के डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के

शहर के कैमरों ने पकड़ा हत्यारे का सुराग, 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश

सागर। कैंट थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का सागर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 62 वर्षीय आरोपी

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर