रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत जयपुर
राजस्थान हाईकोर्ट ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर अहम निर्देश जारी करते हुए स्कूल परिसरों के साथ-साथ स्कूल गेट के 50 मीटर के दायरे में जंक फूड की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं।
कोर्ट के निर्देशों के अनुसार स्कूल कैंटीन और आसपास चिप्स, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, ट्रांस-फैट वाले बेकरी उत्पाद तथा हाई फैट-शुगर-सॉल्ट (HFSS) वाले खाद्य पदार्थ नहीं बेचे जा सकेंगे।
हर स्कूल में चार सप्ताह के भीतर स्कूल खाद्य सुरक्षा एवं पोषण समिति गठित करनी होगी। इसमें शिक्षक, अभिभावक और छात्र प्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं, आठ सप्ताह के भीतर कैंटीन में कैलोरी, सामग्री और पोषण संबंधी जानकारी वाला मेन्यू बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा।
कोर्ट ने जिला कलेक्टर और ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को हर महीने स्कूलों का निरीक्षण कर आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
इसके अलावा अदालत ने बच्चों में बढ़ते मोबाइल स्क्रीन टाइम और उसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों पर भी चिंता जताई है।




