मेन्यू

लोड हो रहा है...

कांग्रेस सेवा दल की संगठनात्मक बैठक संपन्न, गांव-गांव तक पहुंचने का लिया संकल्प

सेवा दल को जनता के बीच जाकर सेवा कार्य करने होंगे : प्रताप नारायण मिश्रा

कांग्रेस के विचार और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं : अवनीश भार्गव

सागर,

जिला कांग्रेस सेवा दल सागर ग्रामीण की संगठनात्मक बैठक पद्माकर नगर, मकरोनिया स्थित जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा, मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक अवनीश भार्गव तथा यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत वंदे मातरम् गीत से हुई। इसके बाद महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिला मुख्य संगठक बीडी पटेल एवं यंग ब्रिगेड अध्यक्ष संजय रोहिदास ने अतिथियों का स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रताप नारायण मिश्रा ने कहा कि सेवा दल को जनता के बीच जाकर सेवा भाव के साथ कार्य करना होगा। आने वाले समय में सेवा दल को ब्लॉक और ग्राम स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत जनता के बीच सक्रिय रहकर काम करने से बढ़ेगी।

प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक अवनीश भार्गव ने कहा कि कांग्रेस के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को जनता के बीच मजबूती से रखना होगा। उन्होंने भाजपा की नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए कार्यकर्ताओं से जनता के मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष गजानन तिवारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को महंगाई, भ्रष्टाचार और आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना होगा। उन्होंने कहा कि जनता के बीच जाकर कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों की नीतियों और वर्तमान परिस्थितियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की जरूरत है।

बैठक को पूर्व सांसद आनंद अहिरवार, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सुहाने, सेवा दल जिला प्रभारी शिवकुमार नीखरा, प्रदेश महासचिव विजय साहू, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा सिंह, प्रदेश सचिव सीमा चौधरी एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष आंचल आठिया सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के सचिव मनोज पवार ने किया, जबकि आभार यंग ब्रिगेड अध्यक्ष संजय रोहिदास ने व्यक्त किया। बैठक का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Comment

शहर के कैमरों ने पकड़ा हत्यारे का सुराग, 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश

सागर। कैंट थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का सागर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 62 वर्षीय आरोपी

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर

जूना अखाड़े में हनुमान जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

वाराणसी/रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की ओर से हनुमान घाट स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में शनिवार को वार्षिक हनुमान