मेन्यू

लोड हो रहा है...

अनुज परिहार बने विहिप बजरंगदल के प्रांत बल उपासना प्रमुख

कटनी में आयोजित दो दिवसीय बैठक में मिली नई जिम्मेदारी, महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों की रही सहभागिता

नरसिंहपुर/कटनी

विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल की दो दिवसीय प्रांत स्तरीय बैठक कटनी के दिवांचल मैरिज गार्डन में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संगठन महामंत्री श्री विनायक राव जी, केंद्रीय मंत्री श्री अजय पारीक जी तथा क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री राजाराम जी भाईसाब का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

बैठक में आगामी छह माह के कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही धर्मांतरण, लव जिहाद सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर भी पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया।

बैठक में महाकौशल प्रांत मंत्री उमेश मिश्रा, प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र जी सहित क्षेत्र एवं प्रांत के पदाधिकारी तथा महाकौशल प्रांत के विभिन्न जिलों के अध्यक्ष एवं मंत्री उपस्थित रहे।

बैठक के समापन सत्र में संगठन की आगामी जिम्मेदारियों को लेकर प्रांत स्तर पर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। इसी क्रम में नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव क्षेत्र के ग्राम बकौरी निवासी अनुज परिहार को विश्व हिंदू परिषद बजरंगदल में प्रांत बल उपासना प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

अनुज परिहार इससे पूर्व संगठन में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वे पूर्व में सागर विभाग संगठन मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। संगठन में उनके अनुभव और सक्रिय भूमिका को देखते हुए अब उन्हें पूरे प्रांत की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अनुज परिहार को शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि वे संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Comment

अनुज परिहार बने विहिप बजरंगदल के प्रांत बल उपासना प्रमुख

कटनी में आयोजित दो दिवसीय बैठक में मिली नई जिम्मेदारी, महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों की रही सहभागिता नरसिंहपुर/कटनी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल की दो

मुख्यमंत्री की जनसंवाद की मंशा को जमीन पर उतार रहे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

सुरखी में गली-गली पैदल पहुंचे, नागरिकों की सुनी समस्याएं; नगर परिषद भवन का लोकार्पण, 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को गति सागर, मुख्यमंत्री

राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के प्रदेश सह-सचिव बने संदीप बबेरवाल

रिपोर्टर — शिंभू सिंह शेखावत खेतड़ी राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कार्यकारिणी में प्रदेश के