मेन्यू

लोड हो रहा है...

23 घंटे में सरिया चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

राहतगढ़ पुलिस ने 6.83 लाख का मशरूका किया बरामद, 3 टन सरिया और कार जब्त

सागर। राहतगढ़ पुलिस ने लोहे के सरिया चोरी के मामले का महज 23 घंटे में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 टन चोरी का सरिया और वारदात में प्रयुक्त i10 कार बरामद की है। बरामद मशरूके की कुल कीमत करीब 6.83 लाख रुपये बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, 7 अगस्त को माधव इन्फ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड के लायजनिंग कर्मचारी ब्रजकिशोर तिवारी ने राहतगढ़-बेरखेड़ी रोड स्थित कंपनी के स्टील यार्ड से करीब 5 टन लोहे का सरिया चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट मिलते ही राहतगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन में थाना प्रभारी राहतगढ़ निरीक्षक मुकेश सिंह ठाकुर ने टीम गठित की। पुलिस ने घटनास्थल से मिले भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों तथा साइबर सेल की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बंटी सिंह सरदार (37) और शनि सिंह उर्फ सन्नी सिंह सरदार (33) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी मूल रूप से कल्याणपुरी, दिल्ली के निवासी हैं और वर्तमान में राहतगढ़ के वार्ड क्रमांक 13 में रह रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1.83 लाख रुपये कीमत का 3 टन सरिया तथा करीब 5 लाख रुपये कीमत की पुरानी i10 कार जब्त की है।

मामले में अब्बास मुसलमान, राहुल, अमर सिंह, ड्राइवर सतीश और रोहित सिंह सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस चोरी किए गए शेष सरिया की बरामदगी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

इस कार्रवाई में राहतगढ़ थाना पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

मुख्यमंत्री की जनसंवाद की मंशा को जमीन पर उतार रहे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

सुरखी में गली-गली पैदल पहुंचे, नागरिकों की सुनी समस्याएं; नगर परिषद भवन का लोकार्पण, 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को गति सागर, मुख्यमंत्री

राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के प्रदेश सह-सचिव बने संदीप बबेरवाल

रिपोर्टर — शिंभू सिंह शेखावत खेतड़ी राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कार्यकारिणी में प्रदेश के

पिता की 1303 कानूनी किताबें बेटियों ने न्यायालय लाइब्रेरी को दान, गढ़ाकोटा में बनीं प्रेरणा

दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी की बेटियों ने ज्ञान की विरासत जनहित में सौंपी, अधिवक्ता संघ ने किया सम्मानित संक्षिप्त समाचार: गढ़ाकोटा। दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी