मेन्यू

लोड हो रहा है...

बाघराज आवासीय कॉलोनी में अवैध कब्जाधारियों पर होगी एफआईआर, किरायेदारों को 2 दिन में मकान खाली करने के निर्देश

निगमायुक्त राजकुमार खत्री बोले— रियायती आवास जरूरतमंदों के लिए हैं, किराये से कमाई के लिए नह
सागर

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को बाघराज आवासीय कॉलोनी का निरीक्षण कर अवैध कब्जाधारियों और किरायेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन द्वारा रियायती दर पर दिए गए आवास जरूरतमंद परिवारों को छत उपलब्ध कराने के लिए हैं, न कि उन्हें किराये पर देकर आय अर्जित करने के
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने घोषणा कर कहा कि जिन लोगों ने पात्र हितग्राहियों के आवास किराये पर ले रखे हैं या अवैध रूप से कब्जा कर रखा है, वे दो दिन के भीतर मकान खाली करें, अन्यथा उनके विरुद्ध एफआईआर सहित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को कॉलोनी में विशेष शिविर लगाकर वैध एवं अवैध रूप से निवासरत लोगों का सत्यापन करने, सूची तैयार करने तथा जरूरतमंद किरायेदारों की पात्रता की जांच कर उन्हें शासन की आवास योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। वहीं, जिन हितग्राहियों ने आवास किराये पर दे रखे हैं या बेच दिए हैं, उनके आवंटन निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू करने को कहा।
निगमायुक्त ने पात्र हितग्राहियों से विद्युत विभाग के माध्यम से स्थायी बिजली कनेक्शन लेने की अपील करते हुए कहा कि नगर निगम अब बिजली आपूर्ति नहीं करेगा। साथ ही उन्होंने लोगों को किसी भी बिचौलिए के संपर्क में न आने और सीधे नगर निगम एवं विद्युत विभाग से संपर्क करने की सलाह दी।
बिजली बिल बकाया रखने वाले हितग्राहियों के लिए राहत देते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि बकाया राशि दो किस्तों में जमा करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। इसके बाद हितग्राहियों को नगर निगम से एनओसी जारी कर स्थायी बिजली कनेक्शन दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन हितग्राहियों ने आवास की पूरी राशि जमा कर दी है, उन्हें तत्काल कब्जा रसीद एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं, जबकि लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं करने वालों के आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई की जाए।

Leave a Comment

पिता की 1303 कानूनी किताबें बेटियों ने न्यायालय लाइब्रेरी को दान, गढ़ाकोटा में बनीं प्रेरणा

दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी की बेटियों ने ज्ञान की विरासत जनहित में सौंपी, अधिवक्ता संघ ने किया सम्मानित संक्षिप्त समाचार: गढ़ाकोटा। दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी

बाघराज आवासीय कॉलोनी में अवैध कब्जाधारियों पर होगी एफआईआर, किरायेदारों को 2 दिन में मकान खाली करने के निर्देश

निगमायुक्त राजकुमार खत्री बोले— रियायती आवास जरूरतमंदों के लिए हैं, किराये से कमाई के लिए नह सागर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को

नीमकाथाना के विवेश वर्मा बने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह के अतिरिक्त निजी सचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। नीमकाथाना के निवासी एवं वर्ष 2020 बैच के आईसीएएस अधिकारी विवेश वर्मा को भारत सरकार में केंद्रीय पंचायती राज, पशुपालन

भारतीय किसान संघ नेछवा तहसील इकाई का गठन, रतनलाल शर्मा बने अध्यक्ष

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नेछवा स्थित श्री रतन रघुनाथ गौशाला परिसर में भारतीय किसान संघ की तहसील इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ