रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत
नीमकाथाना। नीमकाथाना के निवासी एवं वर्ष 2020 बैच के आईसीएएस अधिकारी विवेश वर्मा को भारत सरकार में केंद्रीय पंचायती राज, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री Rajiv Ranjan Singh के अतिरिक्त निजी सचिव (Additional Private Secretary) के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
विवेश वर्मा, पूर्व प्राचार्य डॉ. बी.डी. वर्मा के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मिठाइयाँ बांटी और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर उनके भाई डॉ. रविश वर्मा सहित परिवार के सदस्यों ने कहा कि विवेश वर्मा की यह उपलब्धि नीमकाथाना ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। स्थानीय लोगों ने भी उनकी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।



