मेन्यू

लोड हो रहा है...

सागर में नमो नमो मोर्चा भारत वर्ष की विशेष बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

रिपोर्टर श्री राम साहू

सागर। नमो नमो मोर्चा भारत वर्ष के संगठन विस्तार अभियान के तहत बुधवार को सागर जिले के मकरोनिया स्थित देव जगन्नाथ स्वामी एवं मां कर्मा मंदिर परिसर में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नमो नमो मोर्चा की प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती ललिता साहू (इंदौर) उपस्थित रहीं। इस अवसर पर संगठन के विभिन्न पदों पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति कर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए तथा स्वागत एवं सम्मान किया गया।
प्रदेश मुख्य मीडिया प्रभारी श्रीराम साहू ने बताया कि बैठक में कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूनम बद्री विशाल साहू, मकरोनिया साहू समाज अध्यक्ष विजय साहू, वरिष्ठ समाजसेवी आर.के. साहू, समाज सचिव डी.एल. साहू सहित कंचन साहू, ममता साहू, नीलम साहू, राधा राठौर, प्रमिला मौर्य, दीप्ति रैकवार, शीला लोधी, बद्री विशाल साहू, दिलीप साहू, गुड्डू साहू, सुरेंद्र साहू, जितेंद्र साहू, शैलेंद्र साहू, बृजेंद्र साहू, अजय साहू एवं महिला मोर्चा के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, सामाजिक कार्यों को गति देने तथा आगामी समय में विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान श्रीमती रुक्मणी निषाद को संभागीय उपाध्यक्ष, श्रीमती शीला ठाकुर को संभागीय उपाध्यक्ष, श्रीमती दीप्ति रैकवार को संभागीय अध्यक्ष तथा श्रीमती रानी मौर्य को जिला अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष के दायित्व सौंपे गए।
प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती ललिता साहू ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार, संरक्षक रविकिरण साहू (पूर्व अध्यक्ष, तेलघानी बोर्ड), पुरुषोत्तम गुप्ता (भोपाल), प्रदेश अध्यक्ष गुलाब सिंह गोलहनी तथा प्रदेश संगठन महामंत्री जेपी साहू के मार्गदर्शन में नमो नमो मोर्चा लगातार संगठन का विस्तार कर रहा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में इंदौर में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की विशेष बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से पदाधिकारियों ने भाग लिया था और संगठन की भावी कार्ययोजना पर व्यापक चर्चा की गई।

Leave a Comment

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर

जूना अखाड़े में हनुमान जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

वाराणसी/रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की ओर से हनुमान घाट स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में शनिवार को वार्षिक हनुमान

स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

11 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित सागर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और