मेन्यू

लोड हो रहा है...

सृजन संवाद’ में SP अनुराग सुजानिया ने छात्राओं को किया जागरूक, हेलमेट पहनने और कानून का पालन करने का दिया संदेश

सागर। सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद योजना’ के तहत बुधवार को सांदीपनी स्कूल में छात्राओं के लिए जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने छात्राओं से सीधा संवाद कर कानून, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, नागरिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी।
एसपी ने कहा कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे प्रभावी कवच है। उन्होंने छात्राओं से अपने परिवार और समाज में भी हेलमेट पहनने के लिए जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी ने बताया कि 5 अगस्त से 15 सितंबर तक चलने वाली इस योजना के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में संवाद, प्रशिक्षण और पुलिस संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा, ताकि छात्राओं में आत्मविश्वास और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े।
कार्यक्रम में महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों पर प्रस्तुति दी गई। समापन पर पुलिस अधिकारियों ने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद छात्राओं को थाना गोपालगंज का भ्रमण कराया गया, जहां उन्हें पुलिस कार्यप्रणाली, शिकायत पंजीयन, महिला सहायता कक्ष और पुलिस सेवाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में कक्षा 11वीं-12वीं की छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

सागर में नमो नमो मोर्चा भारत वर्ष की विशेष बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

रिपोर्टर श्री राम साहू सागर। नमो नमो मोर्चा भारत वर्ष के संगठन विस्तार अभियान के तहत बुधवार को सागर जिले के मकरोनिया स्थित देव जगन्नाथ

सृजन संवाद’ में SP अनुराग सुजानिया ने छात्राओं को किया जागरूक, हेलमेट पहनने और कानून का पालन करने का दिया संदेश

सागर। सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद योजना’ के तहत बुधवार को सांदीपनी स्कूल में छात्राओं के लिए जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस

राजस्थान-हरियाणा सीमा पर अवैध पत्थर परिवहन का आरोप, ग्रामीणों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

  भारी वाहनों से सड़कें जर्जर, डीजल चोरी की घटनाओं पर भी उठे सवाल पाटन (रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत)। राजस्थान-हरियाणा सीमा क्षेत्र में कथित अवैध

नीमकाथाना में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, 80 फीट सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी

कपिल मूर्ति से पुलिया तक हटाया अतिक्रमण, आज खेतड़ी मोड़ से कपिल हॉस्पिटल तक होगी कार्रवाई; प्रभावितों ने मुआवजे और भेदभाव के लगाए आरोप  रिपोर्टर