मेन्यू

लोड हो रहा है...

नीमकाथाना में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, 80 फीट सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी

कपिल मूर्ति से पुलिया तक हटाया अतिक्रमण, आज खेतड़ी मोड़ से कपिल हॉस्पिटल तक होगी कार्रवाई; प्रभावितों ने मुआवजे और भेदभाव के लगाए आरोप

 रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना

शहर में 80 फीट सड़क चौड़ीकरण के लिए चल रही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी रही। प्रशासन ने कपिल मूर्ति से पुलिया तक बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया। अब अगले चरण में खेतड़ी मोड़ से कपिल हॉस्पिटल तक कार्रवाई की जाएगी।

सड़क चौड़ीकरण के दायरे में करीब 186 मकान और दुकानें आ रही हैं। कई लोगों ने कार्रवाई से पहले स्वयं ही निर्माण हटाना शुरू कर दिया, जबकि प्रभावितों का कहना है कि उनके पास नगर पालिका के पट्टे हैं और बिना मुआवजा दिए कार्रवाई से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। कुछ लोगों ने हाईकोर्ट से स्थगन आदेश मिलने का भी दावा किया।

कार्रवाई के लिए 8 जेसीबी, 4 पोकलेन, 2 हैमर और 5 डंपर लगाए गए। इस दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रही तथा यातायात को डायवर्ट किया गया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

अतिक्रमण हटाने के दौरान हजारों लोगों की भीड़ मौजूद रही। कुछ स्थानों पर लोगों ने विरोध भी जताया, हालांकि पुलिस और प्रशासन ने समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित रखा।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि कार्रवाई में भेदभाव बरता गया और कई जगह बची हुई दीवारों को भी पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया, जिससे मकान मालिकों के साथ किरायेदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

गौरतलब है कि वर्ष 2016 में भूदोली रोड पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान अतिक्रमण हटाया गया था। करीब दस वर्ष बाद अब शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में 80 फीट सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब देखना होगा कि इस कार्रवाई के बाद शहर में विकास कार्य किस गति से आगे बढ़ते हैं।

Leave a Comment

सागर में नमो नमो मोर्चा भारत वर्ष की विशेष बैठक संपन्न, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

रिपोर्टर श्री राम साहू सागर। नमो नमो मोर्चा भारत वर्ष के संगठन विस्तार अभियान के तहत बुधवार को सागर जिले के मकरोनिया स्थित देव जगन्नाथ

सृजन संवाद’ में SP अनुराग सुजानिया ने छात्राओं को किया जागरूक, हेलमेट पहनने और कानून का पालन करने का दिया संदेश

सागर। सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद योजना’ के तहत बुधवार को सांदीपनी स्कूल में छात्राओं के लिए जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस

राजस्थान-हरियाणा सीमा पर अवैध पत्थर परिवहन का आरोप, ग्रामीणों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

  भारी वाहनों से सड़कें जर्जर, डीजल चोरी की घटनाओं पर भी उठे सवाल पाटन (रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत)। राजस्थान-हरियाणा सीमा क्षेत्र में कथित अवैध

नीमकाथाना में दूसरे दिन भी चला बुलडोजर, 80 फीट सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी

कपिल मूर्ति से पुलिया तक हटाया अतिक्रमण, आज खेतड़ी मोड़ से कपिल हॉस्पिटल तक होगी कार्रवाई; प्रभावितों ने मुआवजे और भेदभाव के लगाए आरोप  रिपोर्टर