मेन्यू

लोड हो रहा है...

नीमकाथाना में सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, कई लोगों ने खुद तोड़े मकान-दुकान

नीमकाथाना रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत

शहर में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत सोमवार से सिरोही नदी से खेतड़ी रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई। प्रशासन 80 फीट चौड़ी सड़क बनाने की योजना पर काम कर रहा है, जिसके दायरे में लगभग 186 मकान और दुकानें आ रही हैं।
कार्रवाई सुबह 8 बजे से शुरू हुई। बीच में बारिश के कारण कुछ समय के लिए काम प्रभावित हुआ, लेकिन बाद में अभियान फिर शुरू कर दिया गया। प्रशासनिक कार्रवाई से पहले कई लोगों ने स्वयं ही अपने मकानों और दुकानों के आगे का अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।
प्रभावित लोगों का कहना है कि उनके पास नगर पालिका के वैध पट्टे हैं और बिना मुआवजा दिए कार्रवाई किए जाने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। कुछ लोगों ने इस संबंध में हाईकोर्ट से स्थगन आदेश भी प्राप्त किया है।
अभियान के लिए पीडब्ल्यूडी ने 8 जेसीबी, 4 पोकलेन, 2 हैमर और 5 डंपर सहित भारी मशीनरी तैनात की है। कार्रवाई के दौरान शहर की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी गई तथा मुख्य मार्ग पर यातायात को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन ने आमजन, व्यापारियों और वाहन चालकों से सहयोग करने तथा वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की।
गौरतलब है कि वर्ष 2016 में भी भूदोली रोड पर सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाया गया था, जहां अधिकांश रिहायशी क्षेत्र प्रभावित हुआ था। करीब दस वर्ष बाद वर्ष 2026 में शुरू हुई यह कार्रवाई शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र में हो रही है। हजारों लोगों की मौजूदगी में प्रशासन ने सोमवार को कपिल मूर्ति से पुलिया तक अतिक्रमण हटाया, जबकि मंगलवार को खेतड़ी मोड़ से कपिल हॉस्पिटल तक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

नीमकाथाना में सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, कई लोगों ने खुद तोड़े मकान-दुकान

नीमकाथाना रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत शहर में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत सोमवार से सिरोही नदी से खेतड़ी रोड तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू

मोतीनगर पुलिस की बड़ी सफलता, हत्या और हत्या के प्रयास के दोनों मामलों के सभी मुख्य आरोपी गिरफ्तार

10 हजार का इनामी आरोपी भी दबोचा, फरार बदमाशों की गिरफ्तारी से दो सनसनीखेज मामलों का खुलासा सागर, थाना मोतीनगर पुलिस ने हत्या और हत्या

जैविक खेती का अनोखा प्रयोग: मोहनपुरा में पांच रंगों वाली मक्का बनी आकर्षण का केंद्र

पाटन, (शिंभू सिंह शेखावत) पाटन क्षेत्र के मोहनपुरा गांव के किसान सुरेंद्र यादव ने जैविक खेती के माध्यम से पांच रंगों वाली मक्का उगाकर एक

खुरई पुलिस ने अंतरजिला ट्रैक्टर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

  तीन आरोपी गिरफ्तार, 21.20 लाख रुपये के चार चोरी के ट्रैक्टर व दो मोबाइल बरामद खुरई/सागर सागर जिले की खुरई शहर पुलिस ने अंतरजिला