मेन्यू

लोड हो रहा है...

जैविक खेती का अनोखा प्रयोग: मोहनपुरा में पांच रंगों वाली मक्का बनी आकर्षण का केंद्र

पाटन, (शिंभू सिंह शेखावत)

पाटन क्षेत्र के मोहनपुरा गांव के किसान सुरेंद्र यादव ने जैविक खेती के माध्यम से पांच रंगों वाली मक्का उगाकर एक अनोखा प्रयोग किया है। यह फसल इन दिनों क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मक्के के दानों में पांच अलग-अलग रंग दिखाई दे रहे हैं, जो इसे सामान्य मक्का से अलग पहचान दे रहे हैं।

यह प्रयोग बजाज फाउंडेशन के सहयोग तथा पाटन के प्रदीप यादव के मार्गदर्शन में किया गया है। किसान सुरेंद्र यादव ने पूरी फसल जैविक पद्धति से तैयार की है। अनोखी मक्का को देखने के लिए आसपास के गांवों से किसान और ग्रामीण खेत पर पहुंच रहे हैं तथा इस नवाचार की सराहना कर रहे हैं।

सुरेंद्र यादव वर्तमान में 18 प्रकार के बागवानी पौधों पर भी शोध एवं प्रयोग कर रहे हैं। उनका यह प्रयास क्षेत्र में जैविक, विविधतापूर्ण और नवाचार आधारित खेती की नई मिसाल बनकर उभरा है।

स्थानीय किसानों का कहना है कि इस तरह के प्रयोग खेती में नई संभावनाओं के द्वार खोल सकते हैं। इससे किसानों को फसल विविधीकरण, जैविक खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की प्रेरणा मिलेगी, जिससे कृषि को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सकेगा।

Leave a Comment

जैविक खेती का अनोखा प्रयोग: मोहनपुरा में पांच रंगों वाली मक्का बनी आकर्षण का केंद्र

पाटन, (शिंभू सिंह शेखावत) पाटन क्षेत्र के मोहनपुरा गांव के किसान सुरेंद्र यादव ने जैविक खेती के माध्यम से पांच रंगों वाली मक्का उगाकर एक

खुरई पुलिस ने अंतरजिला ट्रैक्टर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

  तीन आरोपी गिरफ्तार, 21.20 लाख रुपये के चार चोरी के ट्रैक्टर व दो मोबाइल बरामद खुरई/सागर सागर जिले की खुरई शहर पुलिस ने अंतरजिला

सागर बीएमसी में हाई-रिस्क सर्जरी सफल, बुजुर्ग महिला के पेट से 15×20 सेमी की विशाल सिस्ट निकाली गई

15×20 सेंटीमीटर की हाई-रिस्क ओवेरियन सिस्ट का सफल ऑपरेशन, मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज। सागर सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) ने

नीमकाथाना में दलित युवक से कथित मारपीट और जातिसूचक अपमान, एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज

27 जुलाई की घटना, डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई जांच राजस्थान के नीमकाथाना सदर थाना क्षेत्र में अनुसूचित जाति के एक युवक के