मेन्यू

लोड हो रहा है...

सागर एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में बढ़े कदम, भूमि चिन्हांकन प्रक्रिया शुरू

सागर से विजय निरंकारी

 

सागर। सागर संभागीय मुख्यालय में लंबे समय से प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश विधानसभा में खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न के लिखित उत्तर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि एयरपोर्ट निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि के चिन्हांकन हेतु जिला कलेक्टर को पत्र भेजा गया है। भूमि चयन के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि एयरपोर्ट निर्माण मुख्य रूप से केंद्र सरकार की एजेंसियों के अधिकार क्षेत्र का विषय है, लेकिन राज्य सरकार ने आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

 

विधायक भूपेन्द्र सिंह ने विधानसभा में कहा कि सागर संभाग जैसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्र के लिए एयरपोर्ट की स्थापना बेहद आवश्यक है। इससे उद्योग, व्यापार, निवेश, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने सरकार से इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

 

मुख्यमंत्री के उत्तर के बाद क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी एयरपोर्ट की मांग पूरी होने की उम्मीद और मजबूत हुई है।

 

 

Leave a Comment

सागर एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में बढ़े कदम, भूमि चिन्हांकन प्रक्रिया शुरू

सागर से विजय निरंकारी   सागर। सागर संभागीय मुख्यालय में लंबे समय से प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। मध्यप्रदेश

श्रेय लेने की होड़, लेकिन डेढ़ माह बाद भी नियमित नंबर से नहीं चली रीवा–चर्लापल्ली एक्सप्रेस

रेल सेवा सुधार समिति अध्यक्ष रवि सोनी ने जताई नाराजगी, दक्षिण भारत के लिए बेहतर रेल सुविधा की उठाई मांग सागर रेलवे बोर्ड द्वारा 4

राज्यव्यापी आंदोलन के बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस, कर्मचारियों में रोष

स्थायी कर्मचारी का दर्जा, वेतन वृद्धि सहित 14 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन; नोटिस जारी होने पर उठे सवाल नीमकाथाना। राजस्थान भर में चल रहे

एमसीएच अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद धरना, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, चिकित्सकों ने कहा— प्रोटोकॉल के अनुसार हुआ उपचार, समय पर किया गया रेफर नीमकाथाना। नव निर्मित मातृ एवं शिशु