मेन्यू

लोड हो रहा है...

सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधन के खिलाफ पालक महासंघ का सत्याग्रह कल, नियम उल्लंघन और छात्र उत्पीड़न के लगाए आरोप

सागर

मध्यप्रदेश पालक महासंघ की जिला इकाई ने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के प्राचार्य एवं प्रबंधन के खिलाफ 16 जुलाई को सांकेतिक सत्याग्रह करने की घोषणा की है। महासंघ का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन छात्रों एवं अभिभावकों के हितों की अनदेखी करते हुए मनमानी और दमनकारी नीतियां अपना रहा है।

महासंघ के जिला अध्यक्ष रामदास राज एवं जिला सह सचिव भूपेंद्र राठौर ने बताया कि स्कूल प्रबंधन लगातार शासकीय नियमों और अधिनियमों का उल्लंघन कर रहा है तथा विभिन्न तरीकों से छात्र-छात्राओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूर्व में भी शासन-प्रशासन को शिकायतें की गईं, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

पालक महासंघ ने बताया कि 16 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, कैंट (सागर) के बाहर सांकेतिक सत्याग्रह किया जाएगा। इस दौरान प्राचार्य से मुलाकात कर उन्हें छात्र हितों के विरुद्ध कथित नीतियां बंद करने की मांग की जाएगी।

साथ ही, कलेक्टर सागर के नाम ज्ञापन सौंपकर स्कूल प्रबंधन पर लगाए गए आरोपों एवं शासन के नियमों के कथित उल्लंघन की जांच कराने की मांग भी की जाएगी।

महासंघ ने सभी प्रभावित अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं से सत्याग्रह में शामिल होकर अपनी समस्याएं सामने रखने की अपील की है।

नोट: यह समाचार मध्यप्रदेश पालक महासंघ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति और उसमें लगाए गए आरोपों पर आधारित है। स्कूल प्रबंधन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Leave a Comment

जन्मदिन पर विधायक शैलेन्द्र जैन ने आचार्य विभव सागर महाराज का लिया आशीर्वाद, जैन समाज ने किया सम्मान

सागर। जन्मदिवस के पावन अवसर पर सागर विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन ने श्री गौराबाई दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचकर पूज्य आचार्य श्री 108 विभव सागर

सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधन के खिलाफ पालक महासंघ का सत्याग्रह कल, नियम उल्लंघन और छात्र उत्पीड़न के लगाए आरोप

सागर मध्यप्रदेश पालक महासंघ की जिला इकाई ने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के प्राचार्य एवं प्रबंधन के खिलाफ 16 जुलाई को सांकेतिक सत्याग्रह करने की

बीकानेर में ACB का बड़ा ट्रैप: पावर ग्रिड के DGM 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पावर ग्रिड के डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) देवेश कुमार सिंह को 90

एक नेत्रदान, दो जिंदगियां रोशन: बीएमसी सागर में सफल कॉर्निया ट्रांसप्लांट

एक नेत्रदान से बदलीं दो जिंदगियां, बीएमसी की आई बैंक टीम ने किया सफल प्रत्यारोपण सागर बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय (बीएमसी) सागर के नेत्र रोग विभाग