मेन्यू

लोड हो रहा है...

बीकानेर में ACB का बड़ा ट्रैप: पावर ग्रिड के DGM 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पावर ग्रिड के डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) देवेश कुमार सिंह को 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने एक ठेकेदार से उसके बिल एवं कार्य से संबंधित प्रक्रिया पूरी करने के बदले 90 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी को रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।
यह कार्रवाई एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार के नेतृत्व में की गई, जबकि ट्रैप की कार्रवाई पुलिस निरीक्षक इंद्र कुमार एवं उनकी टीम ने अंजाम दी।
एसीबी के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है। उसके ठिकानों पर तलाशी सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता के निर्देशन में प्रदेशभर में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

जन्मदिन पर विधायक शैलेन्द्र जैन ने आचार्य विभव सागर महाराज का लिया आशीर्वाद, जैन समाज ने किया सम्मान

सागर। जन्मदिवस के पावन अवसर पर सागर विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन ने श्री गौराबाई दिगम्बर जैन मंदिर पहुंचकर पूज्य आचार्य श्री 108 विभव सागर

सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधन के खिलाफ पालक महासंघ का सत्याग्रह कल, नियम उल्लंघन और छात्र उत्पीड़न के लगाए आरोप

सागर मध्यप्रदेश पालक महासंघ की जिला इकाई ने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल के प्राचार्य एवं प्रबंधन के खिलाफ 16 जुलाई को सांकेतिक सत्याग्रह करने की

बीकानेर में ACB का बड़ा ट्रैप: पावर ग्रिड के DGM 90 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

बीकानेर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पावर ग्रिड के डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) देवेश कुमार सिंह को 90

एक नेत्रदान, दो जिंदगियां रोशन: बीएमसी सागर में सफल कॉर्निया ट्रांसप्लांट

एक नेत्रदान से बदलीं दो जिंदगियां, बीएमसी की आई बैंक टीम ने किया सफल प्रत्यारोपण सागर बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय (बीएमसी) सागर के नेत्र रोग विभाग