मेन्यू

लोड हो रहा है...

इंदौर में नमो नमो मोर्चा भारत की राज्य स्तरीय बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार के लिए हुईं महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ

सागर की पूनम साहू, प्रमिला मौर्य और राधा राठौर सहित कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां
इंदौर

नमो नमो मोर्चा भारत की राज्य स्तरीय बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार के नेतृत्व में इंदौर में आयोजित हुई। बैठक में मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। संगठन विस्तार, राष्ट्रसेवा और नए सदस्य जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई।
बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक पुरुषोत्तम गुप्ता एडवोकेट, रविकरण साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश राजन कुरुवर्थ, राष्ट्रीय खेल मंत्री रविराज सिंह जडेजा, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष लता लकी पटेल सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में इसरो के वैज्ञानिक रजनीकांत आर. पटेल और भारत की प्रथम महिला क्रिकेट कोच रीना आर. जडेजा सहित कई विशिष्ट अतिथि भी शामिल हुए।
घोषित नियुक्तियों में पूनम साहू (सागर) को प्रदेश कार्यवाहक महिला अध्यक्ष, प्रमिला मौर्य (सागर) को प्रदेश महिला कार्यवाहक अध्यक्ष (राजनीतिक प्रकोष्ठ) तथा राधा राठौर (सागर) को संगठन में महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। इसके अलावा विभिन्न प्रकोष्ठों और जिलों के लिए कई नए पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय हटवार ने कहा कि संगठन में पद सम्मान नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्रसेवा की जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने और अधिकाधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन नवमनोनीत पदाधिकारियों के सम्मान और राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Comment

डेयरियों को शहर से बाहर करने की मुहिम फिर शुरू, क्या इस बार अंजाम तक पहुंचेगी कार्रवाई?

  पहले भी चले थे अभियान, कुछ दिन की कार्रवाई के बाद फिर पुराने हालात लौटे; 12 पशुओं को मऊ गांव भेजने के बाद निगम

राजस्थान में AI आधारित ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ की शुरुआत, उद्यमियों को मिलेगा अनुभवी कारोबारियों का मार्गदर्शन

जयपुर। राजस्थान के उद्यमियों को आधुनिक तकनीक और अनुभवी कारोबारियों के साझा अनुभवों से जोड़ने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय मंच ‘प्राइवेट कम्युनिटी’ के राजस्थान चैप्टर

जूना अखाड़े में हनुमान जयंती समारोह का भव्य शुभारंभ, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

वाराणसी/रिपोर्टर : शिंभू सिंह शेखावत श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा की ओर से हनुमान घाट स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर में शनिवार को वार्षिक हनुमान

स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

11 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित सागर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और