रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत
चौमूं। भाजपा कार्यालय, सुभाष सर्किल में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए आगामी गणेश उत्सव पर स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाई गई मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को भी आर्थिक मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ का प्रत्येक संस्करण राष्ट्र निर्माण की नई प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, पूर्व उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आशीष दुसाद, कालूराम जाट, गजानंद कुमावत, संदीप शर्मा, राहुल बागड़ा, अर्पित सैनी, चेतन सैनी, मुकेश सैनी, राजेंद्र गुलिया, रामावतार कुलदीप सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




