सागर
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2026 का शुभारंभ रविवार को मकरोनिया नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 16, संत रविदास वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सागर लोकसभा सांसद लता बानखेड़े द्वारा बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर किया गया।
इस अवसर पर सांसद ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने का संकल्प मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर भी छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी, इसलिए बच्चों के अभिभावक स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें और अपने आसपास के सभी बच्चों को पोलियो दवा पिलाने में अपना सहयोग करें।
इस अवसर पर आशालता सिलाकारी, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकरोनिया के डॉ. एम.के. बरेठिया, रामकुमार तिवारी, सुशील यादव, राजेश विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा, ज्योति पांडे, देवकी अहिरवार तथा पार्वती कुर्मी सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं वार्ड के नागरिकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई और उपस्थित नागरिकों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि नियमित टीकाकरण के साथ पल्स पोलियो अभियान में प्रत्येक बच्चे की भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे और अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जाए।
इस अवसर पर सांसद ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो सके। उन्होंने कहा कि पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर भी छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इसलिए अभिभावक स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें और अपने आसपास के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर आशालता सिलाकारी, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मकरोनिया के डॉ. एम.के. बरेठिया, रामकुमार तिवारी, सुशील यादव, राजेश विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा, ज्योति पांडे, देवकी अहिरवार तथा पार्वती कुर्मी सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं वार्ड के नागरिकों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। उपस्थित नागरिकों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि नियमित टीकाकरण के साथ पल्स पोलियो अभियान में प्रत्येक बच्चे की भागीदारी आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे और अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाया जाए।




