मेन्यू

लोड हो रहा है...

गढ़ाकोटा के सौरभ हजारी ने NIPER JEE में देशभर में 76वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

रिपोर्टर श्री राम साहू /गढ़ाकोटा (सागर)

गढ़ाकोटा निवासी श्री राजेश (राजू) हजारी एवं श्रीमती सुनीता हजारी के पुत्र सौरभ हजारी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित NIPER JEE परीक्षा में देशभर में 76वीं रैंक प्राप्त कर परिवार, नगर और जिले का नाम रोशन किया है।

सौरभ बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने गढ़ाकोटा के होली फेथ कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल से अध्ययन करते हुए प्रत्येक कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया तथा कक्षा 12वीं में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके बाद उन्होंने डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर से बी.फार्मा की पढ़ाई उत्कृष्ट अंकों के साथ पूरी की।

राष्ट्रीय चयन परीक्षा में शानदार सफलता के बाद सौरभ अब मोहाली (हरियाणा) स्थित संस्थान से एम.फार्मा एवं एमबीए की उच्च शिक्षा प्राप्त करेंगे।

पिता श्री राजेश (राजू) हजारी ने पुत्र की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता उसकी वर्षों की मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि परिवार के अन्य बच्चे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। सौरभ के बड़े भाई वर्तमान में छिंदवाड़ा जिले में पटवारी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी बहन रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से बी.एससी. नर्सिंग की पढ़ाई कर रही हैं।

सौरभ की इस उपलब्धि पर नगरवासियों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment

नीमराना में अंतरराज्यीय नकबजन गैंग का भंडाफोड़, सोनी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नीमराना, कोटपूतली-बहरोड़। थाना नीमराना पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दिनदहाड़े फ्लैटों में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय नकबजन

वार्ड बॉय निकला अवैध जुआ फड़ का मुख्य संचालक, फरारी के बाद सुरखी पुलिस ने दबोचा

सागर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरखी पुलिस ने अवैध जुआ संचालन के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार

अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

सागर केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुए युवक के अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में थाना गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

जालोर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

जयपुर/जालोर, रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत राजस्थान के जालोर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। आहोर थाना क्षेत्र