मेन्यू

लोड हो रहा है...

मुहर्रम के पावन अवसर पर शाहगढ़ में सागर पुलिस का साइबर सुरक्षा संदेश, ताजिया जुलूस में SAFE CLICK 2.0 से जागरूक हुए हजारों श्रद्धालु

सागर, 

पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित “SAFE CLICK 2.0 – सुरक्षित क्लिक, सुरक्षित भविष्य” अभियान के अंतर्गत सागर पुलिस जिलेभर में लगातार व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रही है। इसी क्रम में मुहर्रम पर्व के अवसर पर थाना शाहगढ़ क्षेत्र में एक सराहनीय पहल करते हुए धार्मिक आयोजन को साइबर सुरक्षा जागरूकता से जोड़ा गया तथा बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए।

मुहर्रम पर्व पर ताजिया विसर्जन के लिए जब थाना प्रांगण, शाहगढ़ में विभिन्न ताजिए एकत्रित हुए और हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं आमजन उपस्थित रहे, तब थाना प्रभारी शाहगढ़ ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए SAFE CLICK 2.0 अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नागरिकों को साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से सतर्क रहने की सलाह देते हुए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम, सीवीवी, यूपीआई पिन अथवा अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने का संदेश दिया।

इस दौरान उपस्थित नागरिकों को बताया गया कि यदि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर ठगी अथवा संदिग्ध गतिविधि का सामना हो तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा cybercrime.gov.in पोर्टल के माध्यम से रिपोर्ट करें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर आर्थिक नुकसान को रोका जा सके।

थाना प्रभारी शाहगढ़ ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति जनजागरूकता के लिए महत्वपूर्ण अवसर होती है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से साइबर सुरक्षा का संदेश अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाकर उन्हें डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाया जा सकता है।

उपस्थित नागरिकों ने सागर पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी को उपयोगी बताया तथा स्वयं भी जागरूक रहने एवं अन्य लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

सागर पुलिस द्वारा SAFE CLICK 2.0 अभियान के अंतर्गत जिलेभर में विद्यालयों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक आयोजनों एवं ग्राम स्तर तक लगातार जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, ताकि प्रत्येक नागरिक साइबर अपराधियों के षड्यंत्रों से सतर्क रहकर सुरक्षित डिजिटल जीवन जी सके।

Leave a Comment

नीमराना में अंतरराज्यीय नकबजन गैंग का भंडाफोड़, सोनी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नीमराना, कोटपूतली-बहरोड़। थाना नीमराना पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में दिनदहाड़े फ्लैटों में चोरी करने वाली अंतरराज्यीय नकबजन

वार्ड बॉय निकला अवैध जुआ फड़ का मुख्य संचालक, फरारी के बाद सुरखी पुलिस ने दबोचा

सागर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरखी पुलिस ने अवैध जुआ संचालन के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार

अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में गोपालगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

सागर केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा हुए युवक के अपहरण और जानलेवा हमले के मामले में थाना गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

जालोर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, ब्लाइंड मर्डर का खुलासा

जयपुर/जालोर, रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत राजस्थान के जालोर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। आहोर थाना क्षेत्र