मेन्यू

लोड हो रहा है...

एएसपी लोकेश कुमार सिन्हा को मिलेगा प्रतिष्ठित ‘रुस्तम जी पुरस्कार-2024’

सागर

सागर पुलिस के लिए गौरव की बात है कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा का चयन मध्यप्रदेश पुलिस के प्रतिष्ठित “रुस्तम जी पुरस्कार-2024” के लिए किया गया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय पुलिस सेवा के लिए ₹50 हजार की नगद राशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।
श्री सिन्हा को प्रभावी नेतृत्व, अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था संधारण, नवाचार एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है। वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर के रूप में वे जिले में अपराध नियंत्रण एवं संवेदनशील प्रकरणों के प्रभावी निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया सहित जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है। यह सम्मान सागर पुलिस के लिए भी गर्व और प्रेरणा का विषय माना जा रहा है।

Leave a Comment

लोकसभा में उठी सागर में एयरपोर्ट की मांग, सांसद वानखेड़े ने नागरिक उड्डयन मंत्री को सौंपा ज्ञापन”

सागर में हवाई अड्डे की मांग लोकसभा में गूंजी, सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने उठाया मुद्दा सागर, सागर लोकसभा क्षेत्र में हवाई अड्डे की

सागर को बनेगा रोड कनेक्टिविटी हब, NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने उठाए अहम मुद्दे

NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सागर, नई दिल्ली स्थित NHAI मुख्यालय, द्वारका में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े

हत्या के प्रयास के मामले में गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार

गढ़ाकोटा थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 12 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को

अनुज परिहार बने विहिप बजरंगदल के प्रांत बल उपासना प्रमुख

कटनी में आयोजित दो दिवसीय बैठक में मिली नई जिम्मेदारी, महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों की रही सहभागिता नरसिंहपुर/कटनी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल की दो