मेन्यू

लोड हो रहा है...

महापौर के सख्त निर्देश: संजय ड्राइव की बीच सड़क दीवार हटेगी, स्मार्ट रोड डिवाइडरों से कटेंगे पौधे

दुर्घटनाएं रोकने और यातायात सुगम बनाने नगर निगम करेगा सुधारात्मक कार्रवाई

सागर

शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से संगीता सुशील तिवारी ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। महापौर ने संजय ड्राइव स्थित पुलिया पर सड़क के बीच बनी दीवार को हटाने तथा स्मार्ट सड़कों के डिवाइडरों पर दोनों ओर 15-15 फुट तक बढ़े पौधों की कटाई एवं हटाने की कार्रवाई शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

महापौर ने कहा कि संजय ड्राइव पर पूर्व में सड़क चौड़ीकरण और पुलिया विस्तार का कार्य किया गया था, लेकिन सड़क के बीच स्थित दीवार को नहीं हटाया गया। वर्तमान में यह दीवार यातायात में बाधा बनने के साथ लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। नागरिकों और वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा स्मार्ट सड़कों के डिवाइडरों में अत्यधिक बढ़े पौधों को भी दुर्घटना की दृष्टि से खतरनाक बताया गया है। महापौर के अनुसार पौधों के कारण वाहन चालकों की दृश्यता प्रभावित होती है और आवागमन में परेशानी होती है। इसी को देखते हुए डिवाइडरों के दोनों ओर 15 फुट तक पौधों की कटाई और सफाई कराने के निर्देश दिए गए हैं।

महापौर ने स्पष्ट किया कि नगर निगम नागरिकों की सुरक्षा और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है। शहर में ऐसे डिवाइडर और क्रॉसिंग, जहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, उन्हें चिन्हित कर आवश्यक सुधारात्मक कार्य लगातार किए जाएंगे।

Leave a Comment

लोकसभा में उठी सागर में एयरपोर्ट की मांग, सांसद वानखेड़े ने नागरिक उड्डयन मंत्री को सौंपा ज्ञापन”

सागर में हवाई अड्डे की मांग लोकसभा में गूंजी, सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने उठाया मुद्दा सागर, सागर लोकसभा क्षेत्र में हवाई अड्डे की

सागर को बनेगा रोड कनेक्टिविटी हब, NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने उठाए अहम मुद्दे

NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सागर, नई दिल्ली स्थित NHAI मुख्यालय, द्वारका में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े

हत्या के प्रयास के मामले में गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार

गढ़ाकोटा थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 12 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को

अनुज परिहार बने विहिप बजरंगदल के प्रांत बल उपासना प्रमुख

कटनी में आयोजित दो दिवसीय बैठक में मिली नई जिम्मेदारी, महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों की रही सहभागिता नरसिंहपुर/कटनी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल की दो