मेन्यू

लोड हो रहा है...

सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी – निगमायुक्त

*वर्णी कॉलोनी में गंदगी मिलने पर सफाई दरोगा को नोटिस जारी करने के निर्देश*
सागर

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री द्वारा शहर की सफाई व्यवस्था, सौंदर्यीकरण कार्यों एवं विकास गतिविधियों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान वर्णी कॉलोनी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने तथा गंदगी मिलने पर निगमायुक्त ने संबंधित सफाई दरोगा रंजीत साहू को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शहर के किसी भी क्षेत्र में कचरे के ढेर या गंदगी पाए जाने पर संबंधित जोन प्रभारी एवं सफाई दरोगा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निगमायुक्त श्री खत्री ने तिलकगंज सब्जी मंडी, महेंद्र मिल क्षेत्र, कटरा बाजार, विजय टॉकीज क्षेत्र, राहतगढ़ बस स्टैंड, शीतला माता मंदिर तथा संजय ड्राइव पहुंचकर सफाई व्यवस्था, विकास कार्यों एवं सौंदर्यीकरण गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शहर की स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नागरिकों के सहयोग से सागर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Comment

लोकसभा में उठी सागर में एयरपोर्ट की मांग, सांसद वानखेड़े ने नागरिक उड्डयन मंत्री को सौंपा ज्ञापन”

सागर में हवाई अड्डे की मांग लोकसभा में गूंजी, सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने उठाया मुद्दा सागर, सागर लोकसभा क्षेत्र में हवाई अड्डे की

सागर को बनेगा रोड कनेक्टिविटी हब, NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने उठाए अहम मुद्दे

NHAI मुख्यालय में सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सागर, नई दिल्ली स्थित NHAI मुख्यालय, द्वारका में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े

हत्या के प्रयास के मामले में गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार

गढ़ाकोटा थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 12 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को

अनुज परिहार बने विहिप बजरंगदल के प्रांत बल उपासना प्रमुख

कटनी में आयोजित दो दिवसीय बैठक में मिली नई जिम्मेदारी, महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों की रही सहभागिता नरसिंहपुर/कटनी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल की दो