मेन्यू

लोड हो रहा है...

राष्ट्रीय स्तर पर फिजियोथेरेपी क्षेत्र को बड़ी उपलब्धि: बीएमसी सागर की डॉ. अर्चना वर्मा AIIMS में सम्मानित

सागर

स्वास्थ्य सेवा एवं पुनर्वास विज्ञान के क्षेत्र में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC), सागर ने राष्ट्रीय पटल पर अपनी छाप छोड़ी है। बीएमसी में पदस्थ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अर्चना वर्मा को AIIMS, नई दिल्ली में आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस (NCAHRS-AIIMS) में प्रतिष्ठित “बेस्ट क्लिनिशियन अवॉर्ड” से नवाजा गया है।

उनके उत्कृष्ट क्लिनिकल कार्य और मरीजों के वैज्ञानिक पुनर्वास (Scientific Rehabilitation) के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
​Redefining Multidisciplinary Care- Evidence Based Approaches for Advanced Health Care थीम पर यह अवॉर्ड मिला।

​इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉ. पी.एस. ठाकुर ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि​ डॉ. अर्चना वर्मा को मिला यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण का प्रतिफल है, बल्कि यह हमारे मेडिकल कॉलेज के लिए भी बड़े गौरव की बात है। बीएमसी में हम मरीजों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और डॉ. अर्चना जैसे विशेषज्ञ इस लक्ष्य को साकार कर रहे हैं।
​वहीं, बीएमसी के मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जैन ने जानकारी देते हुए बताया:
​डॉ. अर्चना वर्मा का चयन देशभर से आए सैकड़ों विशेषज्ञों के बीच किया गया, जो उनके कार्य की गुणवत्ता को दर्शाता है। फिजियोथेरेपी आज आधुनिक चिकित्सा का एक अनिवार्य स्तंभ है। डॉ. अर्चना की इस सफलता से कॉलेज के अन्य चिकित्सकों और छात्रों को भी उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Comment

हत्या के प्रयास के मामले में गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार

गढ़ाकोटा थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 12 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को

अनुज परिहार बने विहिप बजरंगदल के प्रांत बल उपासना प्रमुख

कटनी में आयोजित दो दिवसीय बैठक में मिली नई जिम्मेदारी, महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों की रही सहभागिता नरसिंहपुर/कटनी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल की दो

मुख्यमंत्री की जनसंवाद की मंशा को जमीन पर उतार रहे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

सुरखी में गली-गली पैदल पहुंचे, नागरिकों की सुनी समस्याएं; नगर परिषद भवन का लोकार्पण, 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को गति सागर, मुख्यमंत्री