मेन्यू

लोड हो रहा है...

श्रीमती लक्ष्मी वाधवानी के मरणोपरांत किया गया था नेत्रदान: नेत्रदान के बाद दाता से प्राप्त कॉर्निया का सफलतापूर्वक दो मरीजों में प्रत्यारोपण किया गया

सागर,
शहर के सुभाष नगर सिंधी कैंप निवासी 58 वर्षीय श्रीमती लक्ष्मी वाधवानी के परिजनों ने उनके दुखद निधन के बाद नेत्रदान कर मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की थी। उनके परिवार ने नेत्र दान किया था । नेत्रदान के बाद दाता से प्राप्त कॉर्निया का सफलतापूर्वक दो मरीजों में प्रत्यारोपण किया गया। इनमें से एक तीस वर्षीय महिला जो गुना की निवासी है जिन्होंने 5 वर्ष की आयु में दोनों आँखों में कॉर्नियल अपारदर्शिता (corneal opacity) के कारण अपनी दृष्टि खो दी थी।दूसरे मरीज बंदरी निवासी एक पैतालीस वर्षी पुरुष है , जिनका 3 वर्ष पूर्व अंबाला में कॉर्नियल प्रत्यारोपण हुआ था, परंतु वर्तमान में वे ग्राफ्ट फेल्योर के साथ प्रस्तुत हुए थे।
इस शल्य चिकित्सा टीम में डॉ. प्रवीण खरे (विभागाध्यक्ष), डॉ. सारिका चौहान तथा स्नातकोत्तर रेजिडेंट्स—डॉ. इतिशा घिया, डॉ. आयुषी मोदी एवं डॉ. शिवानी लांबोरिया शामिल थे।मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ पीएस ठाकुर ने इस सफल उपचार के लिए पूरी टीम की सराहना करते हुए इसे संस्थान के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

Leave a Comment

हत्या के प्रयास के मामले में गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 घंटे में 7 आरोपी गिरफ्तार

गढ़ाकोटा थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के महज 12 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को

अनुज परिहार बने विहिप बजरंगदल के प्रांत बल उपासना प्रमुख

कटनी में आयोजित दो दिवसीय बैठक में मिली नई जिम्मेदारी, महाकौशल प्रांत के पदाधिकारियों की रही सहभागिता नरसिंहपुर/कटनी विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंगदल की दो

मुख्यमंत्री की जनसंवाद की मंशा को जमीन पर उतार रहे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

सुरखी में गली-गली पैदल पहुंचे, नागरिकों की सुनी समस्याएं; नगर परिषद भवन का लोकार्पण, 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को गति सागर, मुख्यमंत्री