मेन्यू

लोड हो रहा है...

पुराने दर्द से मरीजों को मिलेगी तुरंत राहत, ओ पी डी में अब रोजाना लगेगी ‘पेन क्लिनिक

सागर

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) के एनेस्थीसिया विभाग द्वारा संचालित ‘पेन क्लिनिक’ की सुविधाओं में विस्तार किया गया है। मरीजों, विशेषकर बुजुर्गों की सुविधा को देखते हुए अब इस क्लिनिक का संचालन रोजाना ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी (कक्ष क्रमांक-1) में किया जाएगा।
शुक्रवार, 6 मार्च को विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सर्वेश जैन एवं डॉ. शशिबाला चौधरी ने भगवान धन्वन्तरि का पूजन कर नए कक्ष में सेवाओं का विधिवत शुभारंभ किया।

डॉ. सर्वेश जैन ने बताया कि ऐसे मरीज जो तीन महीने से अधिक पुराने दर्द से परेशान हैं, वे इस क्लिनिक में परामर्श ले सकते हैं। मुख्य रूप से गर्दन और कमर का पुराना दर्द, साइटिका और नसों का दर्द, कैंसर से होने वाला असहनीय दर्द,
जोड़ों का पुराना दर्द आदि।

पेन क्लिनिक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहाँ बिना किसी बड़े ऑपरेशन के इलाज किया जाता है। विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा दर्द वाले हिस्से पर विशेष सुई (Injection) के माध्यम से ब्लॉक देकर राहत पहुंचाई जाती है। इसमें मरीज को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं होती और वह उपचार के तुरंत बाद अपने दैनिक कार्यों पर लौट सकता है।
*पहले ही दिन मिली सफलता*
नए कक्ष में संचालन के पहले दिन डॉ. दीपक गुप्ता द्वारा साइटिका और कमर दर्द से पीड़ित एक मरीज का ‘डिस्टल सोडियम चैनल ब्लॉक’ के जरिए सफल उपचार किया गया, जिससे मरीज को तत्काल आराम मिला।
मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने बताया कि मरीज रोजाना सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कक्ष नंबर-1 (भू-तल) में विशेषज्ञों से परामर्श ले सकते हैं। पहले यह सेवा मेजर ओटी कॉम्प्लेक्स में संचालित होती थी, जहाँ पहुँचने में वृद्ध मरीजों को कठिनाई होती थी, अतः अब इसे और सुलभ बनाया गया है।
डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर ने एनेस्थीसिया विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य मरीजों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करना है। यह सुविधा बीएमसी में आने वाले दूर-दराज के मरीजों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह की मरीज-हितैषी सुविधाओं को बढ़ाने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

स्वच्छ सर्वेक्षण में सागर नगर निगम को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

11 नवंबर को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित सागर। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन और

थाना प्रभारी की हत्या के विरोध में कांग्रेस ने बनाई मानव श्रृंखला

कैंडल मार्च निकालकर दी श्रद्धांजलि, शराब माफिया पर सख्त कार्रवाई और मृतक के परिजनों को एक करोड़ की सहायता देने की मांग   सागर खातेगांव

शहर के चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण, यातायात सुधारने विशेषज्ञ करेंगे सर्वे

कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने ऑडिटोरियम, आवासीय कॉलोनी और छोटी झील घाट का किया निरीक्षण विजय निरंकारी/सागर शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और

दिनांक 31 अक्टूम्बर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151 वी जन्म जयंती उदयपुर मैं बड़ी धूमधाम से मनाई गई

  रिपोर्टर :-(शिंभू सिंह शेखावत) आज 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151 वीं जन्म जयंती उदयपुर में आम जनता के साथ सरदार वल्लभ