मेन्यू

लोड हो रहा है...

नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को सांसद आशीष दुबे ने दी बधाई

*अल्प प्रवास पर सागर पहुंचे जबलपुर सांसद, पदाधिकारियों ने किया स्वागत*
सागर

जबलपुर सांसद आशीष दुबे,कटनी जिला अध्यक्ष दीपक टंडन,मैहर जिला अध्यक्ष कमलेश सुहाने शुक्रवार को अल्प प्रवास पर सागर पहुंचे। सागर आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया गया।
इस दौरान सांसद आशीष दुबे एवं जिला अध्यक्ष द्वय ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से भेंट कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की तथा हाल ही में नियुक्त सभी जिला पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सांसद दुबे ने पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण से लगातार आगे बढ़ रही है। संगठन की मजबूती के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मिलकर बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विक्रम सोनी, निकेश गुप्ता, यश अग्रवाल, जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार, सुमित यादव, जिला मंत्री संध्या भार्गव, राहुल वैध, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, सोशल मीडिया विभाग संयोजक अंशुल परिहार, सह संयोजक जय सोनी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नितिन सोनी, हेमंत पचौरी, आदर्श मिश्रा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

मुख्यमंत्री की जनसंवाद की मंशा को जमीन पर उतार रहे मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

सुरखी में गली-गली पैदल पहुंचे, नागरिकों की सुनी समस्याएं; नगर परिषद भवन का लोकार्पण, 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को गति सागर, मुख्यमंत्री

राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ के प्रदेश सह-सचिव बने संदीप बबेरवाल

रिपोर्टर — शिंभू सिंह शेखावत खेतड़ी राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कार्यकारिणी में प्रदेश के

पिता की 1303 कानूनी किताबें बेटियों ने न्यायालय लाइब्रेरी को दान, गढ़ाकोटा में बनीं प्रेरणा

दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी की बेटियों ने ज्ञान की विरासत जनहित में सौंपी, अधिवक्ता संघ ने किया सम्मानित संक्षिप्त समाचार: गढ़ाकोटा। दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी

बाघराज आवासीय कॉलोनी में अवैध कब्जाधारियों पर होगी एफआईआर, किरायेदारों को 2 दिन में मकान खाली करने के निर्देश

निगमायुक्त राजकुमार खत्री बोले— रियायती आवास जरूरतमंदों के लिए हैं, किराये से कमाई के लिए नह सागर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को