मेन्यू

लोड हो रहा है...

विशेष जनसुनवाई बनी वरदान, समय, पैसा की बचत के साथ त्वरित हो रहा है निराकरण

देवरी में संपन्न हुई विशेष जनसुनवाई

सागर
कलेक्टर  संदीप जी आर द्वारा आयोजित जनसुनवाई जिले के आम नागरिकों के लिए वरदान साबित हो रही है। आज देवरी़ में आयोजित जनसुनवाई में आवेदनकर्ताओं, शिकायतकर्ताओं और योजनाओं के पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। विकासखंडीय जनसुनवाई के आयोजन से जहां एक ओर आमजन के समय और पैसे की बचत हो रही है वहीं दूसरी और लोगों को अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त हो रहा है जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास और बढ़ा है।

आमजन से लिए आवेदन, दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

कलेक्टर  संदीप जी आर के निर्देश पर देवरी में आयोजित विशेष जनसुनवाई में 300 से अधिक व्यक्तियों के समस्याओं का मौके पर ही अधिकारियों के माध्यम से निराकरण कराया। अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत ने बताया कि आज देवरी में आयोजित विशेष जनसुनवाई में आमजनों के 300 से अधिक अवेदनों को सुना गया। उन्होंने बताया कि सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिलाने एवं जिलेवासियों को उनकी समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु कलेक्टर श्री संदीप जी आर के निर्देश पर आज देवरी में आयोजित विकासखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आमजन से आवेदन प्राप्त किए। अधिकांश आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरणों को निराकरण किया गया तथा अन्य आवेदनों के निराकरण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई। जनसुनवाई में एसडीएम श्री मुनव्वर खान, तहसीलदार श्री प्रीति रानी चौरसिया सहित सभी जिला विभाग अधिकारी मौजूद थे।

जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों, किसानों, महिलाओं और युवाओं ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं रखीं, जिनमें राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, खाद्य, राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, जलापूर्ति और अन्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों को सुना गया। जनसुनवाई स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण सेवा का भी आयोजन किया गया जिसमें जनसुनवाई में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं निशुल्क दावओ का वितरण भी किया गया।

Leave a Comment

पिता की 1303 कानूनी किताबें बेटियों ने न्यायालय लाइब्रेरी को दान, गढ़ाकोटा में बनीं प्रेरणा

दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी की बेटियों ने ज्ञान की विरासत जनहित में सौंपी, अधिवक्ता संघ ने किया सम्मानित संक्षिप्त समाचार: गढ़ाकोटा। दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी

बाघराज आवासीय कॉलोनी में अवैध कब्जाधारियों पर होगी एफआईआर, किरायेदारों को 2 दिन में मकान खाली करने के निर्देश

निगमायुक्त राजकुमार खत्री बोले— रियायती आवास जरूरतमंदों के लिए हैं, किराये से कमाई के लिए नह सागर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को

नीमकाथाना के विवेश वर्मा बने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह के अतिरिक्त निजी सचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। नीमकाथाना के निवासी एवं वर्ष 2020 बैच के आईसीएएस अधिकारी विवेश वर्मा को भारत सरकार में केंद्रीय पंचायती राज, पशुपालन

भारतीय किसान संघ नेछवा तहसील इकाई का गठन, रतनलाल शर्मा बने अध्यक्ष

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नेछवा स्थित श्री रतन रघुनाथ गौशाला परिसर में भारतीय किसान संघ की तहसील इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ