मेन्यू

लोड हो रहा है...

, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शत-प्रतिशत करने व गंदगी फैलाने वालों पर चालानी कार्रवाई एवं बकाया करों की राशि की सख्ती के साथ वसूली करने के निर्देश

सागर

नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री ने स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता 2025–26 के संबंध में तैयारियों एवं राजस्व वसूली की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को अपने-अपने वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने एवं बकाया करों की राशि की सख्ती से वसूली करने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त श्री खत्री ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर रैंक प्राप्त करने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना से कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में कहीं भी गंदगी फैलाने वाले व्यक्तियों, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दुकानदारों तथा सार्वजनिक स्थानों को प्रदूषित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए और आवश्यकतानुसार चालानी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, इसलिए प्रत्येक वार्ड में प्रतिदिन मॉनिटरिंग की जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए तथा घर स्तर पर गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण कराया जाए। जिन क्षेत्रों में नागरिक सहभागिता कम है, वहां जनजागरूकता गतिविधियां बढ़ाई जाएं। निगमायुक्त ने स्वच्छता मित्रों की उपस्थिति, कार्यक्षमता तथा संसाधनों की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने, शहर के प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थलों, बाजार क्षेत्रों एवं वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाने, कचरा संग्रहण बिंदुओं को व्यवस्थित करने तथा सौंदर्यीकरण कार्यों को तेज गति से पूर्ण करने तथा नगर निगम के बकाया संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क, दुकानों का किराया आदि की वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निगमायुक्त ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रमुख मापदंडों—नागरिक फीडबैक, सेवा स्तर प्रगति, कचरा प्रबंधन एवं नवाचार गतिविधियों—पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि शहर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को नियमित क्षेत्रीय भ्रमण करने, कमियों की पहचान कर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने तथा प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वच्छता संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने एवं जनभागीदारी बढ़ाने के लिए वार्ड स्तर पर नागरिकों से समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर जोर दिया।
बैठक में स्वच्छता निरीक्षक आनंद मंगल गुरु, जोन प्रभारी शशांक रावत, देवकुमार चौबे,अनिरुद्ध चाचौंदिया, विकास गुरु, आशुतोष सोलंकी, गंधर्व सिंह, रज्जन करोसिया, कुलदीप बाल्मीकि, सभी वार्डों के इंजीनियर, एमआईएस एक्सपर्ट गौरव सिंह राजपूत ,स्वच्छता, स्वास्थ्य, यांत्रिकी, राजस्व सहित संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

पिता की 1303 कानूनी किताबें बेटियों ने न्यायालय लाइब्रेरी को दान, गढ़ाकोटा में बनीं प्रेरणा

दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी की बेटियों ने ज्ञान की विरासत जनहित में सौंपी, अधिवक्ता संघ ने किया सम्मानित संक्षिप्त समाचार: गढ़ाकोटा। दिवंगत अधिवक्ता राजेन्द्र सोनी

बाघराज आवासीय कॉलोनी में अवैध कब्जाधारियों पर होगी एफआईआर, किरायेदारों को 2 दिन में मकान खाली करने के निर्देश

निगमायुक्त राजकुमार खत्री बोले— रियायती आवास जरूरतमंदों के लिए हैं, किराये से कमाई के लिए नह सागर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने शुक्रवार को

नीमकाथाना के विवेश वर्मा बने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह के अतिरिक्त निजी सचिव, क्षेत्र में खुशी की लहर

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत नीमकाथाना। नीमकाथाना के निवासी एवं वर्ष 2020 बैच के आईसीएएस अधिकारी विवेश वर्मा को भारत सरकार में केंद्रीय पंचायती राज, पशुपालन

भारतीय किसान संघ नेछवा तहसील इकाई का गठन, रतनलाल शर्मा बने अध्यक्ष

रिपोर्टर शिंभू सिंह शेखावत नेछवा स्थित श्री रतन रघुनाथ गौशाला परिसर में भारतीय किसान संघ की तहसील इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ