मेन्यू

लोड हो रहा है...

खनिज विभाग एक्शन में : चार डंपर सहित कई ट्रैक्टर ट्राली जप्त

खनिज अधिकारी ने प्रकरण कलेक्टर के समक्ष पेश किए जाएंगे

संवाददाता । सागर

कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर जिला खनिज अधिकारी अनित पंडया की खनिज निरीक्षकों की टीम इन दिनों जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों पर सख्त कार्यवाही कर रही है। इस महीने के बीते एक हफ्ते में कई ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर थानों में जमा किए गए। सबसे बड़ी कार्यवाही 10 फरवरी को की गई।

खनिज अधिकारी ने बताया राहतगढ़ तहसील के ग्राम परासरी त्योंदा में अवैध खनन कर रही रोड निर्माण कंपनी एम के सी के विरुद्ध कार्यवाही कर 4 डम्पर जप्त कर थाना राहतगढ़ में खड़े कर दिए गए है। यह कार्रवाई राजस्व और खनिज विभाग के संयुक्त तत्वाधान में की गई। खनिज अधिकारी ने बताया सभी मामले कलेक्टर के समक्ष पेश किए जा रहे हैं।

इसके अलावा अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मुरुम से भरे 1 डम्पर; 1 ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ा गया। जप्त वाहनों को थाना नरयावली में खड़ा कर दिया गया है। खनिज अधिकारी ने बताया कि इससे पहले अवैध उत्खनन कर परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर खुरई नरयावली और बडा में वाहन जप्त कर खड़े किए गए हैं। उन्होंने बताया यह कार्रवाई सतत जारी रहेगी।

Leave a Comment

श्रवणबेलगोला यात्रा के लिए 25 सितंबर को निकलेगी लॉटरी 111 यात्रियों का होगा चयन, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगी प्रक्रिया

विजय निरंकारी/सागर मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत सागर जिले से 24 अक्टूबर 2026 को 111 यात्रियों को श्रवणबेलगोला तीर्थ यात्रा पर भेजा जाएगा। निर्धारित

संचित शक्ति’ को सहेजने का संदेश, पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क बढ़ाए भाजपा : जामवाल

भाजपा की संभागीय बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और निरंतर जनसंपर्क पर जोर सागर। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने

खाटूश्यामजी में धूमधाम से हुआ श्याम सहारा परिवार का 14वां मासिक कीर्तन

शेखावाटी के स्थानीय कलाकारों ने भजनों से बांधा समां, श्याम भक्तों ने देर रात तक किया भक्ति में नृत्य रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत खाटूश्यामजी। श्री

कीचड़ और पानी से दलदल बनी मोहनपुरा खरकड़ा की मुख्य सड़क

रिपोर्टर: शिंभू सिंह शेखावत   ग्रामीणों की मांग-जल निकासी की तत्काल व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त करवाए प्रशासन   पाटन। नीमकाथाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत