मेन्यू

लोड हो रहा है...

शराब पीने के लिए पैसे मांगने से मना करने पर डंडे से हमला करने वाले आरोपियों पर त्वरित कार्यवाही

सागर

दिनांक 24.12.2025 को फरियादी लीलाधर पिता रामसिंह यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी शिवा टायर के सामने वाली गली, शास्त्री वार्ड, सागर द्वारा थाना मोतीनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
फरियादी ने बताया कि वह पूर्व में फोन-पे कंपनी में कार्यरत था एवं वर्तमान में भारत-पे कंपनी में कार्य करता है। दिनांक 24/12/2025 को शाम लगभग 07:00 बजे वह अपने घर जा रहा था। जैसे ही वह गल्ला मंडी चौराहा के आगे पगारा रोड पर पहुंचा, तभी आज़ाद अहिरवार, देवेन्द्र अहिरवार एवं उनका एक अन्य साथी मोटरसाइकिल से आए और उससे शराब पीने के लिए ₹1000/- की मांग करने लगे।
फरियादी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने उसे गाली-गलौच शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी आज़ाद अहिरवार ने हाथ में लिए डंडे से सिर पर वार किया, जबकि एक अन्य डंडे से दाहिने पैर के घुटने पर हमला किया, जिससे फरियादी जमीन पर गिर गया। इसके पश्चात देवेन्द्र अहिरवार एवं उनके साथी ने फरियादी के साथ लात-घूंसों से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
उक्त रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 296 (ए), 119 (1), 115 (2), 351 (3), 3 (5) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपियों—
देवेन्द्र पिता हरिश्चंद अहिरवार, उम्र 21 वर्ष
प्रशनप्रकाश पिता कुंदनलाल अहिरवार, उम्र 27 वर्ष
(दोनों निवासी ग्राम पगारा, थाना केंट, सागर)
तथा
एक अपचारी बालक, उम्र 17 वर्ष
को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद कर जप्त की गई।
आरोपीगण को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, वहीं अपचारी बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड, सागर के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Comment

फर्जी फर्मों और म्यूल बैंक खातों का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 5.50 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा

16 से अधिक फर्जी फर्मों का खुलासा, 5.50 करोड़ से अधिक के ट्रांजेक्शन का पता; दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी सागर साइबर अपराध

NH-52 पर भीषण सड़क हादसा, टैंकर ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मारी टक्कर

रिपोर्टर:- शिंभू सिंह शेखावत चौमूं, जयपुर। चौमूं क्षेत्र में NH-52 पर रामपुरा पुलिया के पास शुक्रवार अलसुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक टैंकर

बीना में पुलिस की कॉम्बिंग गश्त, 110 लीटर अवैध शराब जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

बीना। अपराधों की रोकथाम और अवैध शराब के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बीना पुलिस ने विगत रात्रि कॉम्बिंग गश्त के

सोशल मीडिया पर मानहानिकारक पोस्ट को लेकर हाईकोर्ट सख्त, भूपेन्द्र सिंह के खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री हटाने के निर्देश

सागर पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेन्द्र सिंह से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और प्रकाशनों को लेकर दायर मानहानि मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने